Skip to main content

शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी का विस्तार,प्रमोद बने उपाध्यक्ष


 हरिद्वार। उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार को निर्विरोध प्रदेश का उपाध्यक्ष व प्रकाश चन्द्र तिवाडी को संगठन मंत्री बनाया गया। प्रशान्त मेहता महासंघ के महामंत्री ने कहा कि महासंघ का प्रसार करना अत्यन्त आवश्यक है जिससे राज्य में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अच्छे लोगों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रमोद कुमार एक अनुभवी और विश्वविद्यालय के क्रिया कलापों से पूर्व से ही जानकार कर्मचारी हैं। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष बी0एस0 करायत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 परिदृश्य एवं चुनौतियां पर खुली वार्ता हुई है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को समय-समय पर जो भुगतान वर्षवार दिए जाने चाहिए। विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है और समय से वेतन व अन्य ड्यूज भी नहीं मिल रहे हैं। नवनिर्वाचित प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रदेश में जितने भी विश्वविद्यालय है उन सभी विश्व विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को लम्बित पड़े हुए ड्यूज दिलवाने के लिए एक मंच साझा किया जाएगा। मंच के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर पर अधिकारियों ने जिस तरह का रवैया बना रखा है उससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। नवोदित राज्य उत्तराखण्ड में कर्मचारियों के हितों की बात करना आसान तो है लेकिन समाधान खोजना बड़ी चुनौती है। इस अवसर पर संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र तिवाड़ी ने कहा कि महासंघ से जुड़े राज्य में 13 विश्वविद्यालय है ज्यादातर विश्वविद्यालय पर्वतीय अंचल में संचालित है। पर्वतीय अंचल में भौगोलिक स्थिति काफी दयनीय होती है। फिर भी कर्मचारी महासंघ द्वारा कर्मचारियों को उनका हक दिलाने की दिशा में भरसक प्रयास किये जायेगें। गुरूकुल कॉंगड़ी समविश्व विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि महासंघ द्वारा गुरूकुल कॉंगड़ी समविश्वविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारियों को महासंघ में प्रतिनिधित्व दिये जाने से कर्मचारी संगठन में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। जिसका लाभ आने वाले दिनों में संगठन में देखने को मिलेगा आने वाले दिनों में महासंघ के माध्यम से गुरूकुल कॉंगड़ी समविश्वविद्यालय व प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सत्यदेव,दीपक वर्मा,गुरप्रीत सिंह,डा पंकज कौशिक,हेमन्त सिंह नेगी,कुलभूषण शर्मा,डा.अजेन्द, हेमन्त पाल,विरेन्द्र सिंह पटवाल,श्याम कुमार कश्यप,अजय, नरेश त्यागी,सुशील कुमार,मुकेश कपिल,अरविन्द कुमार,अमित धीमान,कृष्ण कुमार, मदन मोहन सिंह, नीरज कुमार, विकास कुमार, राजीव कुमार, नीरज भट्ट आदि ने बधाई दी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।