Skip to main content

व्यक्ति व राष्ट्र निर्माण में मां की होती है महत्वपूर्ण भूमिका: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी


 हरिद्वार। धार्मिक संस्था माता लाल देवी मंदिर वैष्णो देवी गुफा परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता दिवंगत हीरा बेन की प्रथम पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के कर-कमलों से संत समाज व गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति में हीरा बेन की मूर्ति का अनावरण समारोह सम्पन्न हुआ। मूर्ति अनावरण समारोह व श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज (महानिर्वाणी) ने कहा कि व्यक्ति व राष्ट्र निर्माण मंे माता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मां ही व्यक्ति की प्रथम गुरू व नीति निधारक होती है। मां की संस्कारों का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। दिवंगत हीरा बेन ने विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए देश को नरेन्द्र मोदी के रूप में महान राष्ट्र निर्माता व देश का गौरव बढ़ाने वाला रत्न प्रदान किया। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह व महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि हीरा बेन का व्यक्तित्व प्रत्येक स्त्री के लिए आदर्श है, जिन्होंने अभाव व कठिनाईयों की परवाह न करते हुए अपने बच्चों को संस्कार देकर व्यक्ति निर्माण ही नहीं किया अपितु राष्ट्र निर्माता के रूप में नरेन्द्र मोदी को देश को सौंप दिया। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि व श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि भक्त दुर्गादास व उनकी संस्था बधाई की पात्र है, जिन्होंने अपने परिसर में स्व. हीरा बेन की प्रतिमा स्थापित कर देश की महिलाओं को संदेश दिया है कि यदि स्त्री ठान ले तो वह विकट परिस्थितियों में भी समाज व राष्ट्र का कल्याण कर सकती है। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि हीरा बेन का समूचा जीवन प्रत्येक महिला के लिए सबक है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी परिवार में राष्ट्रवाद व सनातन संस्कृति के संस्कारों का रोपण किया। उन्होंने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए देश को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा सच्चा हीरा प्रदान किया। भक्त दुर्गादास ने कहा कि हम सभी के जीवन में मां का महत्वपूर्ण स्थान होता है। मां अपार कष्ट झेलकर हमारा लालन-पालन करती है। मां को सम्मान देना व उसके संस्कारों को अपनाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व व कर्तव्य होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने माता को सम्मान देते हुए उनके संस्कारों को अपनाना कर सफलता का शिखर प्राप्त किया है। उनकी कामयाबी में मां की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्रद्धाजंलि सभा का संचालन महंत रवि देव शास्त्री ने किया। इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्वरानन्द,महंत दुर्गादास ,बाबा हठयोगी,ऋषि रामकृष्ण महाराज,शास्त्री ज्ञानानंद महाराज,भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनित जौली,महावीर वशिष्ठ,आकाश भाटी,सतनाम सिंह,दिव्यम यादव,अश्वनी दीक्षित ,धनीराम, पंडित हेमंत थपलियाल, पंडित हीरा जोशी,दीवान सिंह,राकेश सकलानी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।