Skip to main content

गुरुकुल हमारी सभ्यता और शिक्षण कार्य हमारी संस्कृति है-प्रो.सोमदेव शतांशु

 हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर वेलफेयर एसोसिएशन के सातवें वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी श्रम राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय शारदा का मंदिर है। इस मंदिर में संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा दी जाती है। यह वह स्थान है जहां से देश के लिए क्रांतिकारी शिक्षाविदों और पत्रकारों ने कार्य किया है। उन्होंने कहा इस विद्यालय का विजन राष्ट्रवाद के लिए सदैव से रहा है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शतांशु ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को एक बोर्ड बनाया जाएगा, जिससे देश के सभी गुरुकुलों को जोड़ा जाएगा। गुरुकुल हमारी सभ्यता है और गुरुकुल में शिक्षण कार्य हमारी संस्कृति है। इस संस्कृति को पल्लवित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की चेतना कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा। विद्यालय विभाग के मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी संस्था के साथ मिलकर काम करें जिससे संस्था नए-नए प्रधानों पर अपना वर्चस्व स्थापित कर सके। यूनियन और संस्था एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों को एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। इस दौरान संगठन के संरक्षक प्रोफेसर श्रवण कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,संगठन के महामंत्री योगेश सिंह, गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विजेंद्र शास्त्री ने भी इस दौरान अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नागेंद्र राणा,डॉक्टर बृजेश, डॉक्टर हुकुमचंद, अशोक आर्य, अश्वनी आर्य, अमर सिंह, धर्म सिंह, वेदपाल, राजकमल, विजय वर्मा, गौरव शर्मा, अमित सैनी, दीपकमल, धर्मेंद्र आर्य, धर्मेंद्र चौधरी प्रकाश तिवारी, सज्जन, धीरज कौशिक, मामराज, योगेश शर्मा, अनुज, मुकेश, दिनेश, सत्यवीर तथा फकीरचंद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर योगेश शास्त्री ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।