Skip to main content

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत विद्यार्थी जाएँगे इसरो

 आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों ने दिव्य कला कौशल से श्रेष्ठता का कीर्तिमान रच दिया-स्वामी रामदेव 


हरिद्वार। राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् की छात्राओं आरुषी सिंह को प्रथम व शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा। ज्ञात हो कि ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस हेतु विद्यालय स्तर पर 70 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 225 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया था। इस प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् की आरुषी सिंह को प्रथम पुरस्कार स्वरूप एक लाख का चेक,एक लैपटॉप,गोल्ड मैडल व प्रमाण पत्र और शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप पंद्रह हजार चेक, एक टैब व प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह की उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सभी विद्यार्थी इसरो घूमने का भी सुअवसर पाएँगे। इस हर्षवर्धक समाचार पर अपनी प्रसन्नता व्यत्त करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों ने अपने दिव्यकला कौशल से श्रेष्ठता का अतुलनीय कीर्तिमान रच दिया है। इस उपलब्धि में आचार्यकुलम् के कला आचार्य संजय कुमार जायसवाल की बहुत बड़ी भूमिका रही,जिनके अथक परिश्रम से यह संभव हो पाया है। इस पावन अवसर पर आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा डॉ.ऋतंभरा शास्त्री‘बहन ,प्राचार्या श्रीमती आराधना कौल,स्वामी असंगदेव,स्वामी अर्जुनदेव,उपप्राचार्य तापस कुमार बेरा ने कला आचार्य संजय कुमार जायसवाल व विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशीर्वचन प्रदान किए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।