Skip to main content

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगाजी का दुग्धाभिषेक


 हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी के संयोजन में हरकी पैड़ी पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनकी दीघार्यु और उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि दुष्यंत गौतम एक अनुभवी और गहरी सूझबूझ वाले राजनेता है। जबसे वे उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी बने हैं। पार्टी ने प्रत्येक चुनाव में सफलता हासिल की है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पुनः प्रदेश में अपनी सरकार बनाई और यह मिथक भी तोड़ा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद किसी भी दल की दोबारा सरकार नहीं बन पाती है।वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामल दबोड़िए ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम कुशल राजनीतिज्ञ और नेतृत्वकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले उन्हें पारिवारिक स्नेह देने वाले दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड में कई शानदार सफलताएं अर्जित की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी दुष्यंत कुमार गौतम अहम भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर और कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि दुष्यंत गौतम कुशल संगठनकर्ता और दूरगामी सोच वाले नेता है। जिनकी कुशल एवं संगठनात्मक रणनीति ने पार्टी को लगातार आगे बढ़ाया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं और उनके नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचो सीटे भाजपा जीतेगी। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि दुष्यंत गौतम युवाओं के प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं। प्रदेश में युवा मोर्चे को आगे बढ़ाने के लिए वह युवाओं को निर्देशित करते रहते हैं। इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, श्यामल प्रधान,जिला उपाध्यक्ष आभा शर्मा,मण्डल महामंत्री विक्की आडवाणी,अनिमेष शर्मा,मण्डल मंत्री गौरव वर्मा,सह मीडिया प्रभारी गीता कुशवाह,रवि जैसल,विकल राठी,अक्षित तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।