Skip to main content

प्रधानमंत्री मोदी के प्रति बढ़ रहा जनता का विश्वास-दीशांत कपिल


 हरिद्वार। हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल सनातन धर्म समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीशांत कपिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला भारी बहुमत इसका प्रमाण है। गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए दीशांत कपिल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड दौरे में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर वे कह सकते हैं कि भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट जीतेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह प्रदेश के विकास के लिए जो कदम उठा रहे हैं। उससे जनता में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो के प्रति संतुष्टि का भाव है। हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के बाद उद्योगपतियों द्वारा उत्तराखंड में करोड़ों का निवेश होने से राज्य के विकास की गति तेज होगी। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन पर रोक लगेगी। दीशांत कपिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से लगभग समान हैं। लेकिन उत्तराखंड जहां विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं हिमाचल सरकार कर्ज में डूबी है। सरकार को कर्मचारियों का वेतन देने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनने पर हिमाचल को भी उत्तराखंड की तर्ज पर आगे बढ़ाया जाएगा। दीशांत कपिल ने बताया कि गंगा के प्रति उनकी अटूट आस्था है। हरिद्वार अध्यात्म की नगरी है। हरिद्वार आकर गंगा के दर्शन और गंगा जल में स्नान कर बेहद सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष अखिल सनातन धर्म समिति की और से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।