Skip to main content

भाजपा की नीतियों व पीएम मोदी की कार्यशैली पर जनता ने लगाई मोहर: अनिरुद्ध भाटी

 


हरिद्वार। मध्य प्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत के जनादेश व तेलंगाना में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा व आकाश भाटी के संयोजन में शंखनाद व मिष्ठान वितरण कर प्रचंड विजय पर संबंधित राज्यों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद दल के उपनेता रहे अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में मिली प्रचंड जीत व तेलंगाना में ऐतिहासिक प्रदर्शन भाजपा की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली पर जनता की मोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज समुचित दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता हो या जी-20 का आयोजन हो अथवा दुनिया का कोई भी संघर्ष हो, सभी देश भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। देश में विकास कार्यों का तेजी से निष्पादन हो रहा है। प्रधानमंत्री की गारंटी को आज देश की जनता विश्वसनीय मान रही है। राजस्थान की ऐतिहासिक जीत से पार्टी हाईकमान की नजरों में निश्चित रूप से मदन कौशिक का कद बढ़ेगा। भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को जनता स्वीकार कर रही है। विदित शर्मा ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार की पावन भूमि पर शंखनाद कर 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत की कामना की। युवा भाजपा नेता आकाश भाटी ने कहा कि तीन राज्यों में मिली प्रचंड विजय व तेलंगाना में पार्टी द्वारा किया गया ऐतिहासिक प्रदर्शन निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी का काम करेगा। पार्षद प्रतिनिधि व धर्मशाला प्रबंधक सभा के अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति का सम्मान बढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता ने अपना समर्थन दिया है।व्यापारी नेता विकल राठी ने कहा कि आज राठी चौक पर जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखनाद किया है,उसे निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांचों सीट पर पुनःभाजपा अपना कब्जा कायम रखेगी।कार्यक्रम में शंखनाद के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर तीन राज्यों में मिली भारी जीत पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुखेंद्र तोमर,गोपी सैनी,ऑटो रिक्शा यूनियन के महामंत्री राघव ठाकुर,राम अवतार शर्मा, सोनू शर्मा,रोहन राय,अभिषेक पांडे,भीमसेन,हंसराज आहूजा,रमाकांत शर्मा,रमन यादव,नीरज शर्मा, आदित्य यादव,प्रमोद पाल,अशोक रावत,संजय पाल,रवि सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।