हरिद्वार श्री कमलदास कुटिया भूपतवाला में संत समागम तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत ओम प्रकाश शास्त्री जी ने कहा मां गंगा की पावन नगरी हरिद्वार में बने मठ मंदिर आश्रम अखाड़े धर्म और संस्कृति को बचाने का कार्य करते हैं। समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। संपूर्ण विश्व को सनातन का पाठ पढ़ाने का कार्य करने के साथ-साथ जगत को सत्य का मार्ग दिखाने का कार्य करते हैं। संत महापुरुषों का सानिध्य बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है अगर अपना कल्याण चाहते हो तो दान सत्कर्म यज्ञ अनुष्ठान जैसे कार्य अपने घर में अपने गुरु स्थल पर आयोजित कर अपने जीवन को धन्यवाद और कृतार्थ करें। इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री चिदविलाशानंद जी, सचिव श्री गोविंद महाराज महंत अनंतानंद महाराज महंत शांति प्रकाश महाराज आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment