Skip to main content

धर्म कर्म और यथाशक्ति दान मनुष्य को कल्याण की ओर ले जाता है

 


हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री सीताराम संत कुटीर में संत समागम में बोलते हुए आश्रम के महंत सीताराम दास जी अयोध्या वालो ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा गुरु की महिमा बड़ी ही अपरंपार होती है। गुरु अपने भक्तों को अपने ज्ञान के माध्यम से उंगली पड़कर भवसागर पार कर देते हैं। भगवान राम तक पहुंचाने का सही मार्ग दिखा देते हैं ऐसे ही परम विभूति परम विद्वान संत थे। गुरुदेव महंत जनार्दन दास जी महाराज उन्होंने भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलते हुए भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाया। सनातन परंपरा को और अधिक आगे ले जाने का कार्य किया। इस अवसर पर बोलते हुए पूज्य राघवदास शास्त्री ने कहा धर्म कर्म पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान मनुष्य को सीधा ईश्वर से जोड़ते हैं। धर्म कर्म और यथाशक्ति दान मनुष्य को कल्याण की ओर ले जाता हैै। अगर आपने अपने हाथों से किसी को दान किया कोई अच्छा परोपकारी कार्य किया तो वह जन्मोजन्म तक आपके साथ चलता है उसका फल  आपको सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ योग्य शिक्षा अच्छे संस्कारों की प्राप्ति के रूप में प्राप्त होता है। साथ ही मनुष्य को दान धर्म कर्म के कार्य यज्ञ अनुष्ठान कल्याण और सद्गति की ओर ले जाते हैं। इस अवसर पर महंत जांगीर दास,कोतवाल रामदास कोतवाल धर्मदास जी,श्री प्रभुदास,राघव दास शास्त्री महंत साध्वी रंजना देवी,महंत राघव शरण महाराज श्यामदास महाराज परमेश्वर दास,शांति प्रकाश महाराज सीताराम दास महाराज कन्हैया दास महाराज महंत खजान दास महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन था जिसमें सभी संत भक्तगणों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर भक्तजनों ने अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।