Skip to main content

सभी धर्म संस्कृतियों के बीच आपसी सद्भाव भारत की ताकत है-स्वामी कैलाशानंद गिरी

सभी सिक्ख धर्मगुरूओं का सम्मान करती है अखाड़ा परिषद-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


 हरिद्वार। अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहेब ज्ञानी हरप्रीत सिंह,उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी,पवन सिंधी सचिव गुजरात सिंधी पंचायत,श्री आनंदपुर साहिब के ज्ञानी हरदीप सिंह प्रसिद्ध साहित्यकार व कथावाचक ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट की और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। स्वामी कैलाशानंद गिरी व श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी को मां की चुनरी और नारियल भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारत विभिन्न धर्म संस्कृतियों का अद्भूत संगम है। सभी धर्म संस्कृतियों के बीच आपसी सद्भाव भारत की ताकत है। सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा और संरक्षण में सिख धर्म गुरूओं का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि 22जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक नए युग की शुरूआत होगी और भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद सभी को जोड़ने का काम करता है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह सिक्ख समाज के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। सिक्ख धर्म गुरू हमारे लिए पूज्यनीय हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहेब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से उनका विशेष स्नेह है। जब भी हरिद्वार आते हैं तो उनके दर्शन अवश्य करते हैं। एक जनवरी को उनका जन्म दिन है। उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज विद्वान और तपस्वी संत हैं। उनके साथ धर्म और अध्यात्म पर चर्चा कर अच्छा लगा। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान कर रहे स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज तपस्वी संत हैं। उनका सानिध्य प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि एक जनवरी को श्री दक्षिण काली मंदिर में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे गुरूदेव के जन्मोत्सव समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सहित अनेक राजनेता,अभिनेता, गणमान्य लोग और श्रद्धालु जन उपस्थित होंगे। इस दौरान भजन संध्या,मां दक्षिण काली का विशेष पूजन,अभिषेक,संत समागम आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।