Skip to main content

भारतीय संस्कृति ज्ञान के प्रति प्रतिबद्धता सिखाती है - आरिफ मोहम्मद खान

 त्रिदिवसीय वेद विज्ञान संस्कृति महाकुम्भ सम्पन्न 


हरिद्वार। वेद विज्ञान संस्कृति महाकुम्भ के समापन सत्र में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान के प्रति प्रतिबद्धता रखना सिखाती है तथा भारतीय संस्कृति विभेदकारी न होकर समावेशी है क्योंकि इसमें आत्मा को आधार माना है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि गुरुकुल काँगड़ी मात्र एक विश्वविद्यालय नहीं है बल्कि यह विश्वविद्यालय से बढ़कर है क्योंकि यहाँ आत्मबोध की शिक्षा दी जाती है इसलिए गुरुकुल पर बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय संस्कृति के वैभव पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि भारत की संस्कृति ने विश्व को नई दृष्टि दी है क्योंकि इसने मानवता का दिव्यताकरण और दिव्यता का मानवीयकरण करने का कार्य किया है। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि ज्ञान की सभी शाखाओं में आध्यात्मिक दृष्टिकोण भारतीय ज्ञान परंपरा की देन है और हमें इस विरासत पर गर्व होना चाहिए। वेद विज्ञान संस्कृति महाकुम्भ के संरक्षक डॉ.सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्वामी दयानंद ने ईश्वर,वेद और सत्य के लिए अपने जीवन को देश को समर्पित किया था तथा उनके शिष्य स्वामी श्रद्धानन्द ने देश की चेतना में भारतीयता के बीज रोपित किए आजादी का आंदोलन में स्वामी श्रद्धानन्द की अग्रणीय भूमिका थी। डॉ.सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्वामी दयानंद ने देश में पाखंड खंडनी पताका पहराया और स्वामी स्वामी श्रद्धानन्द ने जामा मस्जिद को वेद मंत्रो से गुंजाएमान कर दिया था। इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य में कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु ने कहा कि वैदिक ज्ञान विज्ञान और वेद के वास्तविक स्वरूप की स्थापना स्वामी दयानंद ने की थी वसुधैव कुटुम्बकम वेद की मूल भावना है यह मनुष्य बनने की प्रेरणा देता है। प्रो.सोमदेव शतांशु ने स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती पर उपस्थित छात्र-छात्राओं से आहवाह्न किया कि प्रत्येक जन 200लोगो तक वेदों का ज्ञान लेकर जाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर गुरुकुल प्रभात आश्रम के स्वामी विवेकानंद ने कहा कि हम सब को माली की तरह गुरुकुल की रक्षा करनी चाहिए। सत्य की रक्षा करना सब आर्यों का धर्म है। उन्होने कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द ने वैदिक विज्ञान के लिए यह विश्वविद्यालय बनाया है इस विश्वविद्यालय को वैदिक ज्ञान को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन वेद की व्याख्या है। समापन समारोह का संचालन डॉ.अजय मलिक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो.सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक प्रो.प्रभात कुमार, प्रो अंबुज शर्मा, प्रो.सुचित्रा मलिक, प्रो.ओम प्रकाश पाण्डेय,प्रो.डी. एस. मलिक,डॉ.गगन माटा,डॉ.अरुण कुमार,डॉ.शिव कुमार चौहान,डॉ.अजित तोमर,डॉ राजुल भारद्वाज ,डॉ शिव कुमार चौहान,रजनीश भारद्वाज,नरेंद्र मलिक,दीपक वर्मा,रमेश,दीपक आनंद सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।