Skip to main content

नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में नगर निगम हरिद्वार के कार्यों की समीक्षा के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में अधिकारियों ने वित्तीय प्रगति, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म निर्भर निधि योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन,पथ प्रकाश व्यवस्था,निर्माण सम्बन्धी कार्य,सीएम हेल्प लाइन आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में सम्पूर्ण भारत व विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्थि विसर्जन तथा धार्मिक रीति-रिवाजों को सम्पन्न करने हेतु प्रतिदिन पधारते हैं। ऐसी स्थिति में इस क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिये इस क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण करने के साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाये। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि मायापुर स्थित नारायणी शिला में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों आदि को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने आते हैं, इसका भी सौन्दर्यीकरण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने बैठक में सुभाष घाट का जिक्र करते हुये कहा कि इसका भी सौन्दर्यीकरण किया जायेगा तथा यहां जितनी भी दुकानें हैं, उन्हें एकरूपता प्रदान करने के लिये, वे एक ही पैटर्न व रंग के होंगे। बैठक में जिलाधिकारी को अधिकारियों ने नगर निगम हरिद्वार के आय-व्यय का  विवरण प्रस्तुत किया तो उन्होंने नगर निगम की आय बढ़ाने पर जोर देते हुये इस सम्बन्ध में एक कमेटी गठन के निर्देश दिये,जो निगम की आय बढ़ाने के सम्बन्ध में निरन्तर कार्य करेगी। जिलाधिकारी को बैठक मंे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम के वार्डों के हिसाब से गाड़ियों की संख्या कम है। जिलाधिकारी ने पारदर्शिता अपनाते हुये जेम के माध्यम से गाड़ियों की खरीद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में सफाई-व्यवस्था हेतु कार्मिकों की कमी पर भी चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानकानुसार सफाई कार्मिकों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। श्री गर्ब्याल ने बैठक में सराय में बन रहे गौशाला के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि 500गायों की क्षमता वाले इस गौशाला के निर्माण हेतु टेण्डर आमन्त्रित कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गौशाला का निर्माण जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र मंे आने वाली सभी सड़कों को यथाशीघ्र गड्ढामुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये तथा सभी घाटों व शहर की साफ-सफाई दिन में करने के साथ रात्रि में भी की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि इसके परिणाम जल्दी ही दिखाई देने चाहिये। बैठक में रैन बसेरा तथा नगर निगम द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को दिशा-निदेश दिये। इस अवसर पर नगर निगम हरिद्वार के सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।