Skip to main content

गौरवशाली है कश्यप समाज को इतिहास-नरेंद्र कुमार कश्यप

 कश्यप निषाद संगठन का जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित


हरिद्वार। कश्यप निषाद संगठन के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाया जाएगा। कश्यप समाज की एकता एवं अधिकारों की मांग को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप एवं कालू बाबा के अनुयायी कश्यप समाज का गौरवशाली इतिहास है। लेकिन समाज का राष्ट्रीय स्तर पर संगठित होकर एकता का प्रदर्शन न करना और अपने संविधानिक अधिकारों को प्राप्त न करना चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग ही कश्यप समाज के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है और बदलते परिवेश में समाज की महिलाओं को भी संगठन के माध्यम से सामाजिक कार्यों में बराबर का भागीदार बनना होगा। कश्यप समाज के लोग भी शिक्षा,समाज, राजनीति, नौकरियों व व्यापार में आगे बढ़ें। उन्होंने प्रदेश सरकार से कश्य समाज को सत्ता में भागीदारी देने की अपील करते हुए कहा कि कश्यप समाज इतना पिछड़ा हुआ है कि उसकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति दलितों से भी बुरी हो गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर कश्यप ने कहा कि यदि सरकार कश्यप समुदाय की उचित मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करती है तो समाज हमेशा सरकार का आभारी रहेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप ने बताया कि कश्यप समाज हमेशा भाजपा का समर्थक रहा है। लेकिन सत्ता में भागीदारी का अवसर नहीं मिलने से समाज में रोष है। समाज की भावनाओं को समझते हुए सरकार को समाज के प्रतिनिधियों को सरकार में समायोजित कर राज्यमंत्री का दर्जा देना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कश्यप ने सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद एवं आभार जताया। संचालन प्रदेश महासचिव बिशनपाल कश्यप एवं सुशील कश्यप ने किया। इस दौरान अंकित कश्यप, रवि कश्यप, शोभना कश्यप,मनजीत कौर कश्यप,ऋषिपाल कश्यप,नाथीराम कश्यप, इंद्र कश्यप,बुध सिंह कश्यप,चरण सिंह कश्यप,राजेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।