Skip to main content

तीर्थनगरी की मर्यादा और जनकल्याण के लिए लड़ेंगे लोकसभा चुनावः डॉ स्वामी संतोषानंद

 ’सनातन,संस्कृति और संत की रक्षा के लिए महामंडलेश्वर संतोषानंद योग्य उम्मीदवारः स्वामी चिन्मयानंद


हरिद्वार। श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा एवं जनकल्याण की कामना से उन्होंने गृहस्थ जीवन का त्यागकर संन्यासी जीवन में प्रवेश किया था। अब इसी भावना से चुनाव में उतरने का निर्णय किया है। उनके इस निर्णय में हनुमानजी का आशीर्वाद है और जनता का सहयोग मिला तो चुनाव में जीत दर्ज कर हरिद्वार के तीर्थत्व की रक्षा के साथ स्थानीय लोगों के हित में कार्य करने के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।गौरतलब है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था पूर्वांचल उत्थान संस्था,इकाई हरिपुर कलां समिति की ओर से महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज के सम्मान में लिट्टी चोखा भोज श्रीकृष्ण प्रणति प्रणति अक्षर तीर्थ धाम, आश्रम हरिपुर कलां, में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगों ने महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज के चुनाव लड़ने के निर्णय का स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी कामेश्वर पुरी जी महाराज ने कहा कि भाषा ‘भूषा और भोजन की रक्षा करने वाली संस्कृति कभी मिट नहीं सकती। इसलिए अगर हमने अपनी भाषा, भूषा और भोजन को बचा लिया तो संस्कृति स्वयं बच जायेगी। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज की गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। संघे शक्ति कलयुगी के कथन को चरितार्थ करना होगा। उन्हें प्रसन्नता है कि श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज ने लोकसभा चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। सभी लोगो को उनके निर्णय का स्वागत करते हुए जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सामुहिक प्रयास करना होगा। हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा और गरिमा के लिए संत को प्रत्याशी बनाए जाना स्वागत योग्य कदम होगा। दिल्ली से पधारे स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने कहा कि पूर्वांचल समाज के लोगों को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। भावी पीढ़ी को भोजपुरी भाषा, रहन- सहन, खान-पान से अवगत कराना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि पुर्वांचल समाज के लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर उत्तराखंड को सजाने एवं संवारने योगदान दिया है। पूर्वांचल समाज को स्वामी संतोषानंद देव महाराज के रूप में नेतृत्व का अवसर मिला है। स्वामी संतोषानंद देव महाराज की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। लोकसभा चुनाव में स्वामी संतोषानंद को प्रत्याशी बनाने पर हरिद्वार एवं हरिद्वार के लोगों का विकास सुनिश्चित है। महासचिव बीएन राय ने कहा हरिद्वार के लोगों का सौभाग्य है कि स्वामी संतोषानंद एक योग्य उम्मीदवार के तौर पर सामने आये है। सभी लोगों को उनका  समर्थन करना चाहिए। डॉ नारायण पंडित ने कहा कि सूरज की पहली किरण पूर्वांचल से उदय होती है जो सारे संसार का अंधियारा मिटाती है। पूर्वांचल समाज ने सदैव अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। अगर स्वामी संतोषानंद चुनाव लड़ते हैं तो उनको विजय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर आगामी जून माह में,प्रेमनगर आश्रम में आयोजित डॉ रामविलास दास वेदांती जी महाराज की श्रीराम कथा का का निमंत्रण कार्ड का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्वामी गोविंददास महाराज, स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज,स्वामी गणेशनाथ जी महाराज, स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज एवं पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय, महासचिव बीएन राय,वरिष्ठ समाजसेवी रंजीता झा,सुनील सिंह,संतोष झा,आशीष कुमार झा, यतीश राठौर,काली प्रसाद साह,विष्णु देव ठेकेदार,विनोद शाह,डॉ नारायण पंडित, राज तिवारी,विवेक तिवारी, एश्वर्य पांडेय, सचिन तिवारी,वरूण शुक्ला,कृष्ण कुमार यादव,प्रमोद यादव, विनोद यादव,राज यादव, पंकज ओझा, रमेश कुमार, राम भास्कर त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, पार्षद अनिल मिश्रा, धर्मेंद्र साह,बागेश्वर पांडेय,शिव प्रसाद दूबे,नंदलाल साह,शरमन कुमार, चंदन दूबे,गुलशन कुमार,शिव ठेकेदार,जंगबहादुर,अजय प्रसाद,अजय पटेल,अजीत कुमार महतो, विकास गिरी,विकास कुमार, नीलेश्वर सिंह, पन्नालाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।