Skip to main content

इस्लामिया कादरी ट्रस्ट ने किया जलसा इस्लाहे मुआशरा कार्यक्रम का आयोजन

 


हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर के मंडी का कुंआ स्थित दरगाह रोशनअली शाह के प्रांगण में इस्लामिया कादरी ट्रस्ट के संयोजन में जलसा इस्लाहे मुआशरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस्लाम धर्मगुरू मौलाना सैय्यद वासिफ कादरी ने जानकारी देते हुए कहा कि पैगम्बर मौहम्मद साहब के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए इंसानियत का पैगाम दें और समाज उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पैगम्बर मौहम्मद साहब के जीवन प्रेरणा लेते हुए कौम की तरक्की में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि अपना सुधार समाज की सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति स्वंय का सुधार कर ले तो आदर्श समाज की स्थापना आसान होगी। मोहम्मद सैयद वसीम कादरी ने बताया कि इस्लाम में नहर पर कुल्ली भी करना मना है। लेकिन आज के दौर में गंगा और जमुना जैसी नदियों को दूषित किया जा रहा है। उन्होंने अलाउद्दीन अहमद साबिर कलियरी के सब्र के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह साबिर साहब ने 12 साल भूखे रहकर इबादत की और लोगों को सब्र के बारे में उपदेश दिया। मौलाना सैय्यद कादरी ने कहा कि गरीबों, कमजारों का विशेष ध्यान रखें। किसी की संपत्ति या माल ना कब्जाएं। सच्चाई पर चलें और हमेशा दूसरों की सहायता करें। हाफिज गुलजार ने कहा कि पैगम्बर मौहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। विज्ञान तरक्की कर रहा है। इंसान को भी देश व समाज की प्रगति में अपनी भागीदारी तय करनी चाहिए। हाफिज गुलसनव्वर ने कहा कि समाज के लिए अभिशाप बन चुके नशे को जड़ से समाप्त करने में प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर योगदान करना होगा। ईमानदारी से समाज उत्थान में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मौहम्मद साहब की सुन्नतों पर चलते हुए कौम की खिदमत में लगे रहें। ट्रस्ट के पदाधिकारियों बाबर खान, सकुनेनजर अंसारी व एडवोकेट सुब्हान अली ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से समाज उत्थान में योगदान किया जाएगा। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और शिक्षा के प्रति जनजागरण के लिए मुहिम शुरू की जाएगी। बाबर खान,जैनुल आबेदीन अंसारी,नासिर खान,सकुनेनजर अंसारी ,फारूख,हाजी सलाम अंसारी,शारिक खान,नदीम अली,एडवोकेट सुब्हान अली,नदीम अली,फैजान अंसारी,सलीम अंसारी,शादाब अंसारी,गुलजार सलमानी,सैय्यद सुहेल,उमरदराज खान,अजीम खान आदि पगड़ी पहनाकर व बुके देकर सभी धर्मगुरूओं का स्वागत किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।