हरिद्वार। कनखल शहर व्यापार मंडल द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए दक्ष रोड व्यापार मंडल इकाई और कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दीपेंद्र शास्त्री अध्यक्ष,मृत्युंजय शिवपुरी महामंत्री,विजय अरोड़ा कोषाध्यक्ष, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष,कमल कपूर सचिव, अमन गुप्ता सचिव, वासु अग्रवाल सचिव, शुभम गुप्ता सचिव मनोनीत किए गए। व्यापारियों ने फृलमाला पहनाकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कनखल शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों की हितों की रक्षा हेतु व्यापार मंडल का गठन किया जाता है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर व्यापारी एकजुट होकर समस्या के समाधान का प्रयत्न करते हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष को तत्पर रहें। बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने व्यापारीयों को एकजुट रहने का संदेश दिया एवं साथ ही सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा केवल अपने चुने हुए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही प्रतिष्ठान पर आने देने एवं जांच कराने का सुझाव दिया। दक्ष रोड़ व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपंेंद्र शास्त्री, महामंत्री मृत्युंजय शिवपुरी, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता व कोषाध्यक्ष विजय अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में शहर उपाध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी रजनीश एवं शहर व्यापार मंडल की समस्त इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment