Skip to main content

शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,जिलाधिकारी ने अलाव की व्यवस्था,कम्बल वितरण के निर्देश

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता ने शनिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में शीत ऋतु में शीत लहरी की तैयारी के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल सहित अधिनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार,रुड़की, लक्सर,भगवानपुर,नगर आयुक्त नगर निगम,हरिद्वार व रुड़की तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि शीतकाल में घने कोहरे व धुंध के कारण ठण्ड के प्रकोप में निरन्तर वृद्धि हो रही है। शीतकाल के दौरान बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन,निराश्रित व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से सुरक्षा व बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने, रैनबसेरा में मजदूरों एवं खुले स्थानों पर रात्रि विश्राम करने वाले व्यक्तियों की निरंतर निगरानी रखी जाये। श्री गर्ब्याल ने कहा कि शीतकाल के दौरान बेसहारा,निर्धन व गृहविहीन, निराश्रित व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से सुरक्षा व बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां पर भी जिस तरह की आवश्यकता हो,उस अनुसार निराश्रित व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से सुरक्षा व बचाव हेतु तुरंत निर्णय लिए जायें जिलाधिकारी ने वर्तमान में नगर निगम तहसील व स्थानीय निकायों द्वारा संचालित रैनबसेरों में रात्रिकालीन व्यवस्था की अधिकारियों से जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि सभी जगह पर्याप्त व्यवस्था की गयी हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रैनबसेरों की क्षमता में और वृद्धि की जाये  तथा जहां पर उचित हो फ्लाई ओवर के नीचे भी बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन, निराश्रित व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से सुरक्षा व बचाव हेतु व्यवस्था की जाये। उन्होने सभी अधिशासी अधिकारी तथा नगर निगम हरिद्वार व रूड़की के नगर आयुक्तों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है,जो जनपद में शीतलहरी से कोई भी अप्रिय घटना न हो,इसका विशेष ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कहीं पर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में एसडीएम अजय वीर सिंह,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह,नगर निगम,नगर निकायों सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।