Skip to main content

गुरु की महिमा का वर्णन शब्दों में किया जाना संभव नहीं -महंत श्यामसुंदर दास


 हरिद्वार श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम कांगड़ी में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए आश्रम के पीठाधीश्वर श्री महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज ने कहा गुरु ही माता पिता है और गुरु ही बंधु सखा है। गुरु की महिमा का वर्णन शब्दों में किया जाना संभव नहीं जिस प्रकार माता पिता अपने बच्चों का वृद्धा अवस्था में अपनी सेवा हेतु स्वार्थ भाव से पालन पोषण करते हैं। उसमें अच्छे संस्कारों का निर्माण करते हैं उसके भविष्य को सफल बनाने के लिए चिंतित रहते हैं। इस प्रकार हम लोगों के गुरुदेव सदैव अपने भक्तजनों के कल्याण उनके उत्थान उनमें अच्छे संस्कार भरने के लिए सदैव उत्साहित रहते हैं। इसमें गुरु का कोई स्वार्थ नहीं छिपा होता सिर्फ उनके मन में शिष्य को उच्च शिखर पर पहुंचने की अच्छे संस्कार देने की निस्वार्थ भावना होती है। गुरु के चरणों में ही कल्याण छुपा हुआ है गुरु की महिमा बड़ी ही अपरंपार है। पूज्य पंडित राम गोपाल जी महाराज अलवर वाले बाबा ज्ञान और त्याग की एक अखंड मूर्ति थे। उन्होंने अपने तपोवल से अपने लाखों भक्तों का कल्याण किया। अपने लाखों भक्तों को दुखों और कष्टो से निजात दिलाई और सदैव जगत कल्याण की भावना से आम जनमानस की सेवा में लग रहे। उनके जैसा परम प्रतापी संत बिरला ही प्राप्त होता है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम जनमानस के कल्याण के लिए सभी को भगवान बालाजी की   कृपा से सत्य की राह दिखाई। इस अवसर पर बोलते हुए मां अंजना देवी मंदिर के श्रीमहंत सतीश गिरी ने कहा गुरु से बड़ा मार्गदर्शक इस सृष्टि में कोई नहीं। इस अवसर पर बोलते हुए गुरुराम सेवक उछाली आश्रम परमाध्यक्ष महंत विष्णु दास जी महाराज ने कहा गुरु मिलते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान गुरु के ही चरणों में छुपा है भक्तों का कल्याण इस अवसर पर श्रीमहंत सतीश गिरी,महंत वरुण शर्मा, स्वामी कमलेशानंद महाराज, आचार्य डॉ राजेश ओझा, महंत ऋषिश्वरानंद महाराज,डॉ नंदकिशोर पुरोहित,बाबा हठयोगी महाराज, स्वामी ज्ञानेंद्र गोपाल गर्ग,महेंद्र चौहान,विजय कुमार मिश्रा,अतुल गोयल,अशोक त्यागी,विजय बूटन,बबलू कुमार,सुनील कुमार, अरविंद कुमार,गजेंद्र पाल सहित भारी संख्या में संत एव श्रद्वालु उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।