Skip to main content

डीपीएस रानीपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। डीपीएस रानीपुर में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भारत के पांच राज्यों के पांच राष्ट्र कवियों ने काव्यपाठ कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्र कवियों को सम्मानित किया। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भटट,आईपीएस पीके राय,संत स्वामी कृष्णानंद गिरि,समाजसेवी विशाल गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा और डीएवी के प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कवि सम्मेलन का संचालन शुजालपुर मध्यप्रदेश के हास्य कवि गोविंद राठी ने किया। उत्तर प्रदेश से आए वीर रस के कवि डा.सौरभकांत शर्मा ने देशभक्ति की कविताओं से सभी को राष्ट्रप्रेम से अभिभूत किया। दिल्ली से आए हास्य कवि दीपक गुप्ता ने हास्य का समां बांधकर और सभी श्रोताओं को हंसने पर विवश कर दिया। श्रृंगार की कवियत्री गौरी मिश्रा ने भगवान श्रीराम के एक सुंदर गीत से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। राजस्थान से आए विनीत चौहान ने अपने काव्य पाठ से राष्ट्रभक्ति और अटल जी से जुड़ी स्मृतियों को बताया। अटल जी के साहित्य प्रेम और काव्य पाठ पर प्रस्तुति दी। गोविंद राठी का संचालन और काव्य पाठ श्रोताओं को कुर्सी पर जमे रहने के लिए विवश करता रहा। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने काव्य पाठ समापन के बाद सभी राष्ट्र कवियों का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के सम्मान में आयोजित इस कवि सम्मेलन में कवियों ने बहुत ही सुंदर काव्य पाठ किया। बड़े ही शालीनता से व्यंग्य किया और हास्य से मनोरंजन किया और अपनी विचारधारा को प्रस्तुत किया। कवि समाज का प्रतिनिधि होता है। समाज की बात को कविताओं के माध्यम से कहता है। कविताओं में संदेश छिपा होता है। उस संदेश को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यर्थाथ मनुष्य के सामने आता है। लोकतंत्र की खूबसूरती है कि प्रतिपक्ष का सम्मान करें। कवियों की वाणी आत्ममंथन करने की सीख देती है। उन्होंने देवभूमि पहुंचने पर सभी कवियों का आभार ज्ञापित किया।नगर पंचायत शिवालिक नगर के पूर्व चेयरमैन राजीव शर्मा ने कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी नवीन चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी डीपीएस और डीएवी संस्थाओं में साहित्य के प्रति सम्मान की भावना ही स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बनाती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम डीपीएस, डीएवी की ओर से एक सामुहिक श्रद्धांजलि है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।