Skip to main content

सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करेंगे महंत कमल गिरी-स्वामी शरदपुरी

 


हरिद्वार। महंत कमल गिरी महाराज को सन्यास रोड़ स्थित श्री बापेश्वर धाम आश्रम के महंत मधुसूदन गिरी महाराज ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। आश्रम में आयोजित महंत मधुसूदन गिरी महाराज के स्वागत समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने आश्रम के कोठारी महंत कमल गिरी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंत कमल गिरी को शुभकामनाएं देते हुए स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि महंत कमल गिरी विद्वान संत हैं। संत समाज को पूर्ण विश्वास है कि महंत कमल गिरी अपने गुरू महंत मधुसूदन गिरी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आश्रम के सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाएंगे और सनातन धर्म संस्कृति के सरंक्षण संवर्द्धन में योगदान करेंगे। महंत हनुमान बाबा ने कहा कि योग्य गुरू को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अतुलनीय योगदान कर रहे महंत मधुसूदन गिरी महाराज के शिष्य महंत कमल गिरी संत परंपरांओं का पालन करते हुए समाज को अध्यात्म से जोड़ने में सहयोग करेंगे। महंत मधुसूदन गिरी महाराज ने कहा कि महंत कमल गिरी सनातन धर्म परंपरांओं का पालन करते हुए संत सेवा और मानव कल्याण में योगदान करेंगे। महंत कमल गिरी ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाना और गुरू के अधूरे कार्यो को पूरा करना ही उनका उद्देश्य है। इस अवसर पर महंत सत्यम गिरी, महंत कृष्णदास, स्वामी ब्रह्मानंद, महंत हनुमान बाबा, महंत देवगिरी, महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत गोविंददास, महंत राघवेंद्र दास, महंत निर्भय सिंह, स्वामी कृष्ण पुरी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालु मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।