Skip to main content

सालियर में गौसदन के निर्माण कार्य पूर्णता की ओर,संचालन शीघ्र ही शुरू होगा


 हरिद्वार। उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पं० राजेन्द्र अणथ्वाल की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोवंश के प्रति जनपद में उठाये गये कदमों तथा किये जा कार्यों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष पं० राजेन्द्र अणथ्वाल को बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)पी.एल.शाह ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से गोवंश के प्रति जनपद में उठाये गये कदमों तथा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम रूडकी के अधिकारियों से गोवंश के प्रति किये जा रहे कार्यों के संबंध जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम सालियर में गौसदन के निर्माण कार्य हेतु ई-निविदा आमंत्रित की गयी थी,संबंधित फर्म ने यह कार्य संतोषजनक रूप से पूर्ण कर दिया है तथा गौसदन के निर्माण के उपरान्त अप्रोच सड़क का भी निर्माण कर दिया गया है तथा इसका संचालन जल्दी ही प्रारंभ कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त गौवंश हेतु एक और केंद्र विकसित करने हेतु डी०पी०आर० तैयार कर दी गयी है,जिसके लिये शीघ्र ही निविदा आमंत्रित की जायेगी। बैठक में अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि गौवंश की रक्षा हेतु चालान टीम का गठन कर गाय को लावारिस छोडने वालों के प्रति चालान की कार्यवाही की जा रही है। पं० राजेन्द्र अणथ्वाल ने बैठक में नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों से गोवंश के प्रति उठाये गये के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि ग्राम सराय में 500गायों की क्षमता वाले गौशाला के निर्माण हेतु भूमि का चयन कर निविदा आमंत्रित की जा चुकी है तथा सम्बन्धित एल-1 फर्म को कार्यादेश जारी किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। आयोग के अध्यक्ष ने इस दिशा में और तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद् शिवालिकनगर के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि गौ सदनों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराये जाने के संबंध में निदेशक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून से अनुरोध किया गया है। पालिका क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित गौवंश को निकाय के निकट गौशाला में सुरक्षित भेजने की कार्यवाही गतिमान है। बैठक में नगर पंचायत पाडली गुर्जर के अधिकारियों ने मा व अध्यक्ष को बताया कि चावमंडी रूडकी के पनियाला चंदापुर में वर्तमान में गोवंश की संख्या 150है तथा 150अतिरिक्त गौवंश की क्षमता हेतु डी०पी०आर० शासन प्रस्तुत कर दी गई है। बैठक में नगर पालिका परिषद लक्सर के अधिकारियों ने जानकारी दी कि गोशाला के निर्माण हेतु लक्सर में भूमि चयनित की गई है, जिसकी लगभग 78लाख की डी०पी०आर० तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित की गयी है,जिसमे 50गोवंश को रखा जा सकता है तथा वर्तमान मे निकाय एवं स्वमसेवी संस्थाओं द्वारा ओवर ब्रिज के नीचें अस्थाई गोशाला संचालित की जा रही है। उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पं० राजेन्द्र अणथ्वाल ने अधिकारियों से कहा कि वे गो सेवा के प्रति जो भी कदम उठायेंगे आयोग का उसमें पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने अधिकारियों को गोशाला आदि के निर्माण के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में एसडीएम अजय वीर सिंह,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश शर्मा सहित संबंधित पदाधिकारी तथा अधिकारी उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।