Skip to main content

हजरत मौहम्मद साहब की बेटी फातिमा जहरा के शहादत दिवस पर अंजुमन फरोग ए अजा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन


 हरिद्वार। हजरत मौहम्मद साहब की बेटी फातिमा जहरा के शहादत दिवस के अवसर पर अंजुमन फरोग ए अजा अहबाब नगर द्वारा अहबाब नगर इमाम बाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। बीबी फातिमा जहरा की शहादत को याद करते अंजुमन फरोग ए अजा द्वारा इमाम बाड़ा में तीन दिन मजलिसे अजा बरपा की गई। जिसमे मौलाना मोहम्मद अब्बास साबरी साहब ने जनाबे फातिमा जहरा की जीवन पर रोशनी डालते हुए बताया कि आप कितनी बड़ी सब्र करने वाली थी और मौहम्मद साहब अपनी बेटी का बहुत सम्मान करते थे और सभी इंसानो को ये पैगाम देते थे कि बेटी का सम्मान किस तरह करना चाहिए और बेटी का घर मे क्या मकाम होता है। मोहम्मद साहब के दुनिया से जाने के बाद सिर्फ 90 दिन मोहम्मद साहब की बेटी जिन्दा रही और हर वक्त अपने बाबा को याद करते करते रोती रहती थी। मौहम्मद साहब के दुनिया से जाने के बाद उनको बहुत सताया गया और वो कहती थी ऐ मेरे बाबा जान आपके जाने के बाद मेने इतने सितम उठाए है कि अगर दिन पर पड़ते तो दिन रात में बदल जाता। अंत में इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 3 जमदुस्स सानी को मौहम्मद साहब की लाडली बेटी बीबी फातिमा जहरा इस दुनिया को छोड़ कर चली गयी। संस्था के अध्यक्ष हैदर नकवी ने बताया कि बीबी फातिमा जहरा की शहादत को याद करते हुए अंजुमन फरोग ए अजा हर साल रक्दान दान शिविर का आयोजन करती है। रक्तदान करने वालो में संस्था के अध्यक्ष हैदर नकवी, सचिव फिरोज जैदी,कोषाध्यक्ष एहतेशाम अब्बास,दिलशाद नकवी,बिलाल कमर,इक्तेदार नकवी, मौलाना मौहम्मद अब्बास साबरी,असमा परवीन,फिरोज खान,वाजिद,कृष्णा,नवरीन जहरा,फैसल कुरेशी, मौहम्मद मुजतबा,मुमताज फातिमा,अब्दुल रहमान,मेहविश काजमी,जहूर हसन,बिलाल,हैदर खान, आसिफ,अरशद,नरगिस,इकबाल,एहतेशाम,गुलफिशा,इस्तेखार,इस्तेखार अली,एहसान,अबुल हसन, रूपेश कुमार,बशर,जमशेद,अली फहीम,अली रजा,रमन हंस,नोमाम अंसारी,फरमूद हसन ,मोनिस अली, तस्लीम, अमान अली, जीशान, हादी हसन आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।