Skip to main content

पूर्वांचल समाज ने किया पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत

 


हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार में पूर्वांचल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर प्रबंध परिषद का चौथी बार सदस्य बनने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का मल्यार्पण कर एवन अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह की ओर से भी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का शाल ओढाकर और सम्मान पत्र देकर समूह सम्पादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, संरक्षक महामण्डलेश्वर स्वामी संतोषानंद जी महाराज,कमलेश्वर मिश्रा सहायक सम्पादक मनोज शुक्ला द्वारा सास्वत सम्मान किया गया। वक्ताओ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को चौथी बार पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित कर पूर्वांचल समाज का गौरव बढ़ाया है। गरीब जनता के नेता एवन सच्चे जन सेवक राजेश शुक्ला को प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चौथी बार पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित कर यह साबित किया है कि किच्छा पंतनगर क्षेत्र के आम जनमानस का सम्मान किया है। एक सच्चे जन सेवक के रूप में राजेश शुक्ला प्रत्येक गरीब मजदूर एवन आमजनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को सरकार द्वारा प्रबंध परिषद का सदस्य नामित करने से पूर्वांचल समाज का प्रत्येक व्यक्ति उत्साहित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद जी ने एवन संचालन जय प्रकाश उपाध्याय ने किया।कार्यक्रम में पंडित महेश दुबे, अरविंद नारायण मिश्रा,रवि मिश्रा,मनोज कुमार शुक्ला, राहुल तिवारी,कमलेश्वर मिश्रा,शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, विजय नाथ शुक्ला,अभय कुमार पांडे, विद्या शंकर चतुर्वेदी, अभिषेक कुमार सिंह,डॉक्टर शैलेश तिवारी, मृत्युंजय श्रीवास्तव,अनुराग मिश्रा,धनंजय मिश्रा,भरत राव, नितेश सिंह,सुधांशु राय, तरुण शुक्ला, रमेश पांडे,राज तिवारी, जितेंद्र सिंह,सुधाकर द्विवेदी,केशव पांडे,नागेंद्र शुक्ला,अशोक शुक्ला ,आशुतोष शुक्ला,रमन त्यागी,विद्या शंकर त्रिपाठी, कृष्ण निगम, केडी मिश्रा, मंजुल चतुर्वेदी, बीके सिंह, राजीव कुमार सिंह,बी चौधरी,दीप श्रीवास्तव, नीरज उपाध्याय, मनोज दुबे, डॉक्टर बी एन तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।