Skip to main content

समान नागरिक संहिता तथा महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन


 हरिद्वार। एसएमजेएन कालेज में समान नागरिक संहिता तथा महिला सशक्तिकरण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, अखाड़ा परिषद एवं कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश सिंह,विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति प्रो.दिनेश चन्द्र शास्त्री,प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा तथा महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने सरस्वती वंदना व द्वीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि पुत्र एक वंश को आगे लेकर चलता है तो पुत्री तीन वंश को आगे बढ़ाती है। धर्म को साथ लेकर चलने वाली धर्मपत्नी कहलाती है, हमारा अस्तित्व नारी से प्रारम्भ होता है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी ने समस्त अतिथियों को साधुवा्द प्रेषित किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि घर में पुत्री ने जन्म लिया तो संस्कारों ने जन्म लिया है। महिला सशक्ति करण वर्तमान में सर्वोच्च विकास प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण,साक्षरता,शिक्षा,प्रशिक्षा और जागरूकता बढ़ाने के माध्यम से महिलाओं की स्थिति में सुधार करता है। यूसीसी लागू करने की पहल करने के लिए लोकपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद प्रेषित किया और एसएमजेएन कालेज को इस महत्वपूर्ण बिन्दु उठाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र मेंएसएमजेएन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि हर ऐसे अपराध जिसमें न्यायालय संज्ञान ले सकता है,उसकी प्रथम प्राथमिकी रिपोर्ट लिखवानी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के कानून में कुछ विरोधाभास है, विवाह के सन्दर्भ में धर्मों में अलग-अलग प्रावधान है, इसलिए यूसीसी आवश्यक है। उन्होंने आह्वान किया कि हताश और निराश न हो,अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो.दिनेश चन्द्र शास्त्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होना देश के लिए बहुत आवश्यक है। अगर देश की जनंसख्या का घनत्व ऐसे ही बढ़ता जायेगा तो भयंकर विष का कार्य करेगा। प्रो.शास्त्री ने कहा कि पुरूषों की तुलना में स्त्री में शक्ति और धैर्य अधिक होता है। स्त्री को शक्ति पुंज भी कहा जाता है। प्रो. शास्त्री ने प्राचीन वेद, पुराणों के उदाहरण भी इस सम्बन्ध में प्रस्तुत किये। प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि पुरूषों के ठोस निर्णय लेने में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के घरेलू कार्यों का मोद्रिकरण किया जाना सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। डा.अमिता मल्होत्रा द्वारा नारी शक्ति का अवतार गीत प्रस्तुत किया। कालेज के छात्र-छात्राओं काजोल, अंशिका,दिया,राधिका,नेहा कश्यप,विष्णु,आयुष द्वारा ‘बेटी बचाओ-अपने बेटों को समझाओ’विषयक नाट्य प्रस्तुत किया गया। समान नागरिक संहिता विषय पर अर्शिका, साक्षी आदि द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर डा.कृष्णा झा एवं डा.ऋचा झा ने श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज को उनके द्वारा कोरोना काल में किये गये सराहनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.संजय कुमार माहेश्वरी व कैरियर काउसिंलिग सेल के अधिष्ठाता विनय थपलियाल ने किया। इस अवसर पर हरिद्वार नागरिक मंच के जगदीश लाल पाहवा,रमन कुमार सैनी अधिवक्ता,रामानंद इंस्टीटयूट के मयंक गुप्ता, मनोज उनियाल, सूरज, श्रुति,महाविद्यालय के डा.मनमोहन गुप्ता, प्रो.जदगीश चन्द्र आर्य,डा.सुषमा नयाल,डा.शिवकुमार चौहान,डा.मनोज कुमार सोही,डा.मोना शर्मा,डा.सरोज शर्मा,डा.आशा शर्मा,डा.लता शर्मा,रूचिता सक्सेना, डा.रजनी सिंघल, डा.पल्लवी राणा, डा.मिनाक्षी शर्मा, डा.विनीता चौहान,कु.भव्या भगत,कु.साक्षी गुप्ता,डा.प्रदीप त्यागी,मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे। छात्रा अपराजिता द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की कविता पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।