Skip to main content

मैं शंख बजाते चलता हूँ, मेरे साथ चलिए: डॉ पण्ड्या

 


हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ.प्रणव पण्ड्या ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा दिये गये शंख बजाते हुए (गायत्री महामंत्र का विस्तार) चलता हंू,आप सब मेरे साथ चलिए। भारत सहित पूरी दुनिया में सद्बुद्धि की अधिष्ठात्री मां गायत्री के सद्विचार और मंत्र को फैलाना है। सद्विचार आपके मानसिक स्तर को परिष्कृत करेगा और गायत्री महामंत्र की साधना आध्यात्मिक उर्जा से पोषित करेगी। युवाओं के प्रेरणा स्रोत डॉ पण्ड्या शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। डॉ पण्ड्या ने कहा कि गायत्री साधना न केवल साधक को ऊँचा उठने में मदद करती है,वरन् इस मंत्र के जप से साधक का तन मन दोनों सुदृढ होता है। मुझे इस महामंत्र के जप से अनेक लाभ प्राप्त हुए हैं। आपको भी मिल सकते हैं। गीता व गायत्री विषयक कई पुस्तकों के लेखक श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि लगन व निष्ठा से किया जाने वाले प्रत्येक कार्य में सफलता अवश्य मिलती हैै। पूरी दुनिया का कोई भी व्यक्ति इस मंत्र की साधना कर सकता है। अपनी आत्मिक और आध्यात्मिक उन्नति चाहने वाले प्रत्येक व्यक्ति से तपोनिष्ठ पूज्य आचार्य जी ने कहा है कि गायत्री मंत्र की साधना सभी के लिए है, कोई भी कर सकता है। यह सार्वभौम हैै। इससे पूर्व शांतिकुंज के ओंकार पाटीदार व प्रेमलाल बिरला की युगगायकों की टीम ने गुरु की छाया में शरण जो पा गया और जीवन के देवता को आओ तनिक संवारे भक्ति संगीत से उपस्थित साधकों को सराबोर कर दिया। इस अवसर पर शिवप्रसाद मिश्र,संदीप कुमार सहित नौ दिवसीय संजीवनी साधना सत्र,एक मासीय युगशिल्पी सत्र आदि में आये प्रशिक्षणार्थी, शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्ता भाई बहिन उपस्थित रहे। मंच संचालन श्याम बिहारी दुबे ने किया।

शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी का जन्मदिन कल (आज)

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेया शैलदीदी का 71वाँ जन्मदिन मोक्षदा एकादशी (गीता जयंती-23 दिसंबर) को सादगी से मनाया जायेगा। देश भर में नारी सशक्तिकरण सहित अनेक रचनात्मक कार्यों का नेतृत्व करने वाली श्रद्धेया शैलदीदी का जीवन सादगी एवं साधना से परिपूर्ण है। उन्होंने पीड़ित मानवता के उद्धार में अपना जीवन लगा दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।