Skip to main content

निर्मल विरक्त कुटिया में धूमधाम से मनाया गया गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव

 सदैव प्रासंगिक रहेंगी गुरू नानक देव की शिक्षाएं-सुखदेव सिंह नामधारी


हरिद्वार। कनखल स्थित निर्मल विरक्त कुटिया में स्थापित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रकाशोत्सव में हरिद्वार,कनखल,ज्वालापुर,भेल और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए हजारों श्रद्धालुओ ने गुरुद्वारे में माथा टेका। इस अवसर पर कथावाचक ज्ञानी सरबजीत सिंह लुधियाना वाले ने कथा सुनाकर श्रद्धालु संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि सिमरन करो,गुरु का नाम लो। उसी से जीवन सुधरेगा। बाबा लाड़ी सिंह व बाबा बूटा सिंह ने कहा कि गुरु हमे सच के मार्ग पर चलने की शिक्षा देते है। गुरु की सेवा करो। जिससे गुरु का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। सिक्ख समाज अपने गुरुओं और सेवा के लिए जाना जाता है। अपना मन ईश्वर में लगाओ। सिमरन करो और सभी के साथ प्रेम सौहाद्र का व्यवहार करें। इस दौरान श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि गुरू नानक देव केवल सिक्खों के ही नहीं बल्कि पूरी कायनात के गुरु थे। अज्ञान के अंधकार में भटक रहे समाज में ज्ञान का प्रकाश कर नई दिशा देने वाले गुरू नानक देव की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। सिख समाज की और से सरोपा भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सुखदेव सिंह नामधारी का स्वागत किया गया। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा में योगदान करना चाहिए। कार्यक्रम में बाबा पंडत,हरविंदर सिंह,सुखदेव सिंह नामधारी,सरदार कुलवंत सिंह,सरदार बाज सिंह,सूबा सिंह ढिल्लो,हरभजन सिंह,रविंद्र पाल सिंह,विक्रम सिंह सिद्धू, अंग्रेज सिंह,सुलतान सिंह,रतन सिंह,विजय शास्त्री,अमृतपाल सिंह,अंशुल,अनिल कुमार,प्रभात,परितोष राय,अनूप सिंह सिद्धू,उज्जल सिंह,अमरीक सिंह,हरजोत सिंह,मालक सिंह आदि हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।