Skip to main content

यूकेडी ने शुरू की नगर निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियां

 नगर निकाय और लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा उत्तराखंड क्रांति दल- रावत


हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की हरिद्वार महानगर इकाई नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। चुनाव की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के संयोजन और मुख्य अतिथी पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास की अध्यक्षता में भूपतवाला में गायत्री विहार कालोनी स्थित जलाराम मंदिर में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में हरिद्वार नगर निगम के सभी वार्डो में प्रत्याशी उतारने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दल के पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर उत्तराखंड की जनता ने लिए अलग राज्य के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से वे मुद्दे नेपथ्य में चले गए। कार्यकर्ता जनता मुद्दों को लेकर संघर्ष करें। राज्य की जनता आज भी समस्याओं से जूझ रही है। यूकेडी की केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित व व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को परख चुकी है। समस्याओं से त्रस्त जनता विकल्प के लिए में यूकेडी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें और भाजपा व कांग्रेस की विफलताओं को उजागर करें। महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने यूकेडी नगर निकाय चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव भी पूरे दमखम से लड़ेगा। नगर निगम चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के साथ युवा वर्ग और महिलाओं को यूकेडी से जोड़ें। गोकुल सिंह रावत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में ईमानदार और स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। जिला प्रभारी बहादुर सिंह रावत व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हेमलता जोशी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास,महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष पर्मिला रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित, जिला प्रभारी बहादुर सिंह रावत,महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष हेमलता जोशी, विपिन रावत,कार्यकारी महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पूरण पाण्डेय,यशोदा यादव, चंद्रशेखर गोस्वामी सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।