Skip to main content

व्यापारियों ने किया जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पंाडे का स्वागत

जनता के हितों की रक्षा करना ही पार्टी का उद्देश्य-भावना पांडे


 हरिद्वार। मायापुर व्यापार मंडल और रामलीला रंगमच मायापुर के पदाधिकारियों ने जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष और हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटी भावना पांडे का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मायापुर रामलीला मैदान में स्वागत के दौरान भावना पांडे ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। भावना पांडे ने कहा कि जनता से संवाद करने और आमजन की समस्याओं को जानने, समझने और निस्तारण के लिए वे जल्द ही शहर के बीचो बीच कार्यालय की स्थापना करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। भावना पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के झूठे वादों से धर्मनगरी की जनता त्रस्त है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन हताशा और निराशा का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करना ही जनता कैबिनेट पार्टी का उद्देश्य है। नशा एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है। जनता के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि हरिद्वार की जनता उन्हें लोकसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद देगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव त्यागी व महामंत्री कमल अग्रवाल ने कहा कि भावना पांडे सभी वर्गो की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही है। व्यापारी भी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। पूरा विश्वास है कि भावना पांडे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेंगी। व्यापार मंडल के संयोजन जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि भावना पांडे जनपद की लोकप्रिय नेता हैं और हमेशा ही जनसमस्याओं के निराकरण में अपना सहयोग प्रदान करती हैं। व्यापारियों की समस्याओं को भी लगातार प्रमुखता से उठा रही हैं। राजनीति सेवा का माध्यम है। भावना पांडे की जनता के प्रति निष्ठा के चलते उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। स्वागत करने वालों में राजीव त्यागी,कमल अग्रवाल,देवेंद्र गुप्ता,दिनेश शर्मा,अनिल शर्मा,सुनील मनोचा, पंडित अनिल शर्मा आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।