Skip to main content

भारतीय परंपरा और संस्कृति,धार्मिक आयोजन अनुष्ठान देश की उन्नति का प्रतीक

 


हरिद्वार। श्री धू्रव चौरिटेबल हॉस्पिटल पीली श्यामपुर में विश्व शांति कल्याण हेतु 108 कुंडलीय  श्री राम महायज्ञ का भव्य आयोजन निरंतर चल रहा है, जिसमें आहुति देकर भक्तजन अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ कर रहे हैं। इस अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम भी संत महा ऋषियों के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि इस प्रकार के पावन अनुष्ठान विश्व भर में शांति का माहौल स्थापित करते हैं देश और समाज पर ईश्वर की कृपा बरसती है। सनातन धर्म की धर्म ध्वजा विश्व भर में लहराती है। इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर कपिल मुनि जी ने कहा इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधार देते हैं। संजय गिरी जी महाराज ने कहा हरिद्वार की पावन धरा पर विश्व कल्याण हेतु 108 कुंडलीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन बड़े ही सौभाग्य का विषय है। इस प्रकार के आयोजन विश्व में शांति स्थापित करने के साथ-साथ समाज और देश पर ईश्वरीय कृपा करते हैं। देश में सुख शांति समृद्धि और वैभव की कोई कमी नहीं रहती। इस प्रकार के महान आयोजन मनुष्य की बुद्धि शुद्धि तो करते ही है साथ-साथ मनुष्य को सुख समृद्धि वैभव की प्राप्ति करते हैं। भगवान श्री राम महायज्ञ करने से भगवान श्री राम की कृपा बरसेगी, भक्तों का कल्याण होगा देश उन्नति करेगा। विश्व भर में सनातन का डंका बजेगा। भारतीय परंपरा और संस्कृति और हमारे रीति रिवाज धार्मिक आयोजन अनुष्ठान देश की उन्नति का प्रतीक है। इस अवसर पर बोलते हुए महंत विष्णु दास ने कहा श्री राम महायज्ञ का आयोजन परम सुखदाई है समाज और देश की उन्नति के साथ-साथ भगवान श्री राम माता जानकी विशेष कृपा प्रदान करने वाला फलदाई यज्ञ है। इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान समाज में धार्मिक क्रांति उत्पन्न करते हैं समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर संत श्री बालक दास जी महाराज ने कहा जगत कल्याण की भावना से निहित होकर श्री ध्रूव चौरिटेबल हॉस्पिटल में विश्व शांति कल्याण हेतु 1000 कुंडलीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया गया जा रहा है। भगवान श्री राम देश में खुशहाली विश्व में शांति प्रदान करें इसी मनोरथ के साथ यह पवन आयोजन किया जा रहा है संतो की गरिमा में उपस्थित इस पावन कार्यक्रम को और अधिक पवन बना देती है इस अवसर पर वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी महाराज भी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।