Skip to main content

सँस्कृति की संवाहक होती है महिलाएं: डॉ. वंदना पांडेय’

बेटा-बेटी दोनों को दे एक समान संस्कार -पद्मश्री पर्वतारोही सन्तोष यादव 


 हरिद्वार। देवभूमि नारी शक्ति संगम 2023-24 का भव्य आयोजित आज ज्वालापुर इंटर कालेज परिसर में दो सत्रों में हुआ। प्रथम सत्र में महिला कल आज और कल विषय तथा दूसरे चर्चा सत्र में भारतीय चिंतन में महिला विषय पर प्रश्न एवं करणीय कार्य पर चर्चा हुई। प्रथम सत्र का शुभारंभ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ. वंदना पांडे ने कहा कि महिला संस्कृति की संवाहक होती है,बालक की प्रथम गुरू होती है। महिला केवल एक शिशु को जन्म नहीं देती, अपितु पूरा राष्ट्र पालती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने महिला और पुरुष का कोई भेद नहीं किया है। भारतीय संस्कृति में परिवार व्यवस्था, पर्यावरण का चिंतन सशक्त रूप से जुडा है। अनेक कुठाराघातों के बाद भी यदि  संस्कृति अक्षुण्ण है तो इसमें महिलाओं का बड़ा योगदान है।उन्होंने ऋग्वेद के एक श्लोक का जिक्र करते हुए कहा कि वेद में भी महिला को साम्राज्ञी बनने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा महिला तो समर्पण की प्रतिमूर्ति है- चाहे प्रतिमूर्ति हो,या पली अथवा माँ। स्वर्ग का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उर्वशी केवल एक नृत्यांगना नहीं थी,वह यौगिक क्रियाओं, स्थितियों को नृत्य के रूप में स्थापित करने वाली महिला है। भारत की प्राचीन विदूषियों को षडयंत्र के अंतर्गत भुला दिया गया। उन्होंने मुगल काल में जब बहु-बेटियों को को उठाया जाने लगा तब पर्दा प्रथा, सतीप्रथा, बाल कन्या हत्या इत्यादि कुप्रथाएं प्रचलित हुई। अंग्रेजों ने भारतीय संस्कृति को छिन्न भिन्न करने के लिए झूठा इतिहास लिखवाया। इसलिए महिलाएं पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण न करें। उन्होंने कहा भारत एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है। महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं में अपने धर्म के प्रति धार्मिक प्रतिबद्धता अवश्य होनी चाहिए। नई तकनीक,सोशल मीडिया से दूर नहीं होना,इसका सदुपयोग करना चाहिए। अपनी संस्कृति,परंपरा,धार्मिक अवसरों के विषय में लिखिए। प्रो.पांडे ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भारत की बेटी हूं,भारत की स्त्री हूँ,तेरा वैभव अमर रहे मां,हम दिन चार रहे ना रहें। दूसरे चर्चा सत्र का शुभारंभ पद्मश्री पर्वतारोही श्रीमति संतोष यादव ने किया। महिला संगम में उपस्थित महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि हमे अपने बच्चों को पौराणिक ग्रन्थों,कथाओं,कहानियों के माध्यम से संस्कारवान बनाना चाहिए। महिलाओं को बच्चों के साथ मित्रता वाला व्यवहार रखना चाहिए ताकि बच्चे हर छोटी-बड़ी बात को आप से सांझा करे। अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजिका सुलोचना पंवार ने कहा कि स्त्री पारीवार एवं समाज की धुरी है,वक्त आने पर उसने यह सिद्ध भी किया है। कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती नीरज शर्मा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ लेखिका डॉ.रजनी रंजना,मैती संस्था की संस्थापिका कुसुम जोशी,किक्रेटर कनक टपरानिया,इरा शर्मा,डॉ.श्रीजा सिंह चन्देल सहित प्रतिभावान महिलाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित भी किया गया। मंचासीन अतिथियों में वरिष्ठ स्वंयसेवक रोहिताश्व कुँवर ने मौजूद रहे। इस मौके पर श्रीमती भावना त्यागी,सरिता सिंह आदि मुख्य थी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।