Skip to main content

प्रदेश व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी ने ली व्यापारी हितों की शपथ

 शहर के बीच से नहीं होने दिया जाएगा पॉड टैक्सी का संचालन-सुमित अरोरा


हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित फार्म हाऊस में आयोजित प्रदेश व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने नवनियुक्त महामंत्री शुभम सुखीजा व शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष शुभम नौटियाल व विनय शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल राजपूत, मंत्री विदेश चौहान, सह मंत्री विक्की चौटाला, मीडिया प्रभारी विकास रावत, सह मीडिया प्रभारी मोहित सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर, संदीप कुमार, तरुण अरोड़ा को व्यापारी हितों की रक्षा की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह को संबोेधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की किसी भी सूरत में शहर के बीच से पॉड टैक्सी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। पॉड टैक्सी का संचालन होने से शहर के व्यापार व व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि  सरकार पॉड टैक्सी का संचालन गंगा किनारे करे। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि जल्द ही कनखल, ज्वालापुर, नवोदय नगर सहित नई इकाईयों का गठन किया जाएगा। प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल व जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। जिला महामंत्री अजय अरोड़ा ने कहा कि व्यापार मण्डल बिना भेदभाव के व्यापारी हितो के लिए काम कर रहा है। हरिद्वार में व्यापारी लगातार मजबूती से संगठन से जुड़ रहे है। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल, प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर गोस्वामी, सचिव दीपक गौनियाल,जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा, जिला महामंत्री अजय अरोरा, युवा जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी,विजय प्रजापति, प्रवीण शर्मा,विमल सक्सेना,राजकुमार अग्रवाल, लक्ष्मीपति बालाजी,मास्टर मुन्ना चौहान,सुभाष खट्टर आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।