Skip to main content

एकजुट होकर मानवाधिकारों की आवाज बुलंद करने एवं रक्षा करने की शपथ ली


 हरिद्वार। विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर रविवार को द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड भारत द्वारा मानव अधिकार कॉन्फ्रेंस का आयोजन होटल बेसिल में किया। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष राजीव कुरले ने व संचालन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने किया। कॉन्फ्रेंस में  बाल संरक्षण बाल संरक्षण,नशा उन्मुलन,मिलावट खोरी पर वक्ताओं ने चर्चा की और एकजुट होकर मानवाधिकारों की आवाज बुलंद करने एवं रक्षा करने की शपथ ली। इस अवसर पर सर्वप्रथम अवध बिहारी चौरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं मानव अधिकार नेत्री सुश्री पूनम गुप्ता ने कॉन्फ्रेंस संबोधन में कहा कि मानव अधिकार पूरे विश्व में मनाया जा रहा है और हमें मिलकर मानव अधिकारों की दिशा में लोगों को जागरूक करना चाहिए और उनके कर्तव्य का जनता को स्मरण कराते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था जनहित में मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन हेतु विगत 23 वर्षों से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है और मानवाधिकारों की अलख जगा रही है। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि किसी भी इंसान की जिंदगी उसकी आजादी उसकी बराबरी और उसका सम्मान ही मानव अधिकार है मानव अधिकार ऐसे अधिकार हैं जो हमारे पास इसलिए है क्योंकि हम मनुष्य और मनुष्य होने के नाते व्यक्ति को मानव के लिए उनके कल्याण के लिए सेवा भाव से मानव अधिकारों की दिशा में उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए उनके अधिकारों के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। कॉन्फ्रेंस संबोधन में संस्था के जिला अध्यक्ष सुधांशु जोशी ने कहा कि संस्था के सदस्य घर-घर जाकर मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताएंगे ताकि मानव अधिकारों की रक्षा हो सके। कॉन्फ्रेंस संबोधन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉक्टर राजीव कुरेले ने कहा कि की समाज में फैल रहा नशा शरीर में जहर घोल रहा है जिस कारण लोगों का मस्तिष्क सही कार्य न कर पाने के कारण व्यक्ति का शारीरिक और नैतिक आर्थिक हर प्रकार पतन हो जाता है और स्वयं मनुष्य अपने ही अधिकारों एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भूलकर गलत दिशा में बढ़ रहा है जिस कारण परिवार दुखी होता है। नशे को दीमक की तरह बताया जिसे जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है अन्यथा मानव अधिकारों की सुरक्षा करना संभव नहीं है। वक्ताओं में तेज प्रकाश साहू, शिवा कांत पाठक, राजेंद्र कुमार जिंदल मुकेश वाष्णय,मनोज बिश्नोई,पवन कुमार,प्रदीपवर्मा,सोहनलाल,अशरफ अली,राकेश कुमार सैनी, ऋषभ सैनी, सुभाष शर्मा,राजकुमार मलिक,रकम सिंह, गंभीर सिंह, ऋषिपाल सिंह सैनी, पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ,गोविंद सिंह बिष्ट अखिलेश कुमार शर्मा आदि ने अपने-अपने विचार रखें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।