Skip to main content

22जनवरी को होगा नये भारत का उदय-मदन कौशिक


 हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि 22जनवरी को एक नये इतिहास का सृजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत का उदय होगा। देश मे रामराज्य की संकल्पना आधारभूत होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर नमो नमो मोर्चा, भारत के कार्यकर्ता एक कदम आगे बढ़कर कार्य कर रहें है। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नमो नमो मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर में स्वच्छता अभियान चलाया। नगर विधायक मदन कौशिक एवं महामंडलेश्वर डा.संतोषानंद देव महाराज के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर धुलाई की। इस मौके पर महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि नमो नमो मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हैं। आज देशभर में रामोत्सव की धूम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी भारत भूमि पर महापुरुष के तौर पर अवतरित हुए हैं। राममंदिर निर्माण के साथ ही उन्होंने भारत माता के खोये सम्मान को वापस दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा देश रामनाम का गुणगान कर रहा है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री मोदी,सीएम योगी सहित समस्त देशवासियों का आभार व्यक्त करते है। निश्चित तौर पर भारत में रामराज्य की स्थापना का सपना साकार होने जा रहा है। नमो नमो मोर्चा के संरक्षक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा नमो नमो मोर्चा के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। जों दिन रात सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। आगामी 22जनवरी तक लगातार सफाई अभियान,दीपदान,कीर्तन भजन आदि के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। नमो नमो मोर्चा की महिला जिला अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि भगवान राम के कार्य में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि देशवासियों में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गजब का उत्साह है। महासचिव बीएन राय ने कहा कि पूरे देश में धार्मिक उत्सव मनाया जा रहा है। देशवासियों को एक बार फिर दीपावली मनाने का मौका मिला है। इस अवसर पर विकास तिवारी,तरुण शुक्ला,शिवशंकर पाण्डेय,ज्ञान प्रकाश,हरि नारायण त्रिपाठी,सुधा राठौर,संगीता बंसल,नीति शर्मा, सचिन चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।