Skip to main content

500वर्षो के वनवास के बाद भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला: पदमजी

 घर घर जाकर रामभक्त कर रहे पूजित अक्षत,निमंत्रण पत्रक व श्रीराम के चित्र का वितरण

हरिद्वार। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर पूजित अक्षत वितरण अभियान के दूसरे दिन रामभक्तों की टोलियों ने श्रीराम जय राम जय जय राम के सकीर्तन के साथ घर-घर जाकर पूजित अक्षत,निमंत्रण पत्रक व भगवान राम के चित्र वितरित कर दिव्य-भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रत्येक जनमानस को अपनी आहुति देने का आह्वान किया। सोमवार एक जनवरी से प्रारम्भ पूजित अक्षत वितरण अभियान 15 जनवरी 2024 तक चलेगा। हरिद्वार नगर में जोर शोर से पूर्ण उत्साह,श्रद्वाभाव से रामभक्त घर-घर जाकर श्रद्धालुओं से आग्रह कर रहे है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या जी मे प्रभुश्रीराम जन्म स्थल गर्भगृह में रामलला के विराजमान अवसर को बड़े उत्सव के रूप में मनाएं। गम्भीर मार्ग आर्यनगर पर अभियान का प्रारम्भ करते हुए आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् ने कहा कि 500 वर्ष के वनवास के बाद प्रभुश्रीराम को अपने जन्मस्थान पर दिव्य-भव्य भवन मिल पा रहा है। मुगल आक्रांताओ द्वारा ध्वस्त किये गए राम जन्म स्थान पर आज भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। पूरे विश्व में उमंग का वातावरण है। चारों ओर मंगल गीत,भजन उत्साह की अनुभूति हो रही है। लोग स्वतः ही इस महाअभियान का हिस्सा बन रहे है। प्रत्येक जनमानस आनन्द के इन क्षणों को व्यर्थ नही जाने देना चाहता। वह अपनी ओर से इस आनन्दित पर्व को जीना चाहता हैं। उन्होंने बताया कि आयोध्या जी मे सन्तों द्वारा अक्षतों को पूज कर सभी स्थानों पर भेजे गए है। जिन्हें स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी,बलदेव रावत,मोनू त्यागी,कुलदीप,देवी प्रसाद,माणिक,सचिन आदि मुख्य थे। श्री राम मंदिर अयोध्या से पूजित अक्षत को आज वार्ड नंबर 3 दुर्गा नगर में घर-घर में पहुँचाये।इस कार्यक्रम में मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा,वरिष्ठ समाजसेवी जनेश्वर त्यागी,रमेश कुमार शर्मा,राजेश कुमार,रामेश्वर शर्मा,बद्री शर्मा,द्रोण कुमार,नीरज कुमार,नरेश प्रजापति,गोपी,मनोज कुमार पाल,दीपक कुमार,हरीश भट्ट,विकास कुमार राजू जेवेंद्र,लालू ,त्रिलोक ,रितेश त्यागी आदि मौजूद रहे। हरिद्वार-त्रिमूर्ति नगर में अभियान प्रमुख श्याम प्रधान व सह अभियान प्रमुख श्रीमती अंजली,संयोजक श्रीमती उमा सिंघल,अक्षत चित्र प्रमुख श्रीमती सीमा तोमर,मंत्री कमला नेगी,सह मंत्री सुनीता एवं चन्द्रमणि,कंचन,शिखा,सुमन,मनीषा,प्रिया,कु अक्षिता आदि सदस्यों ने आनंद विहार में अक्षत वितरण करते हुए,सभी रामभक्तों को प्रभु श्रीराम का चित्र देते हुए अयोध्या जाने का निमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर राम सीता के रूप में बालक दक्ष एवं एमी ने सभी लोगों का मन मोह लिया। शंख व घंटानाद व धूनी सुगंध के साथ माताओं व बहनों ने श्री राम के भजन गाते हुए घर घर जाकर अक्षत चित्र व निमंत्रण पत्र देने का कार्य किया। मायापुर मंडल क्षेत्र में सभी घरों में भजन-कीर्तन तथा‘‘श्रीराम जय राम जय जय राम‘‘विजय महामन्त्र का उदघोष करते पूजित अक्षत,निमंत्रण पत्रक व चित्र वितरित किए। अभियान प्रमुख संजीव दत्ता,अक्षतं प्रमुख दीपक भारती,विशाल गोस्वामी,गौरव भारद्वाज करनेश,राजन सेठ,कन्हिया केवड़िया,डॉक्टर प्रशांत पालीवाल,मनीष सैनी,विक्की आड वाणी,दीपक शर्मा,रामकुमार,उत्तम कुमार,विपुल शर्मा,राहुल वशिष्ठ,राजेन्द्र मिश्रा,शकुंतला देवी आदि अनेको राम सेवको ने भाग लिया। उधर अंबेडकर नगर व शास्त्री नगर में भी घर-घर अक्षत,निमंत्रण पत्रक देने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया।शिवलोक कालोनी में निशा नौडियाल,राकेश नौडियाल,सौरभ कर्णवाल,सुमित चौधरी,संजीव रामा,उषा चौहान,ममता धामी,मंजू शर्मा, शोभा जगूडी,गीता चौहान ,शकुन्तला,सीमा शर्मा आदि ने घर घर जाकर अक्षत निमंत्रण पत्रक व चित्र वितरित किये। कनखल मंडल में सुनील अग्रवाल,मनोज खन्ना,राहुल वत्स,दीपक आदि ने घर घर जाकर अक्षत-निमंत्रण पत्रक व चित्र वितरित किये।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।