Skip to main content

श्री राम राम विश्व बैंक समिति अयोध्या श्री राम मंदिर के लिखवाएगी 51लाख करोड़ राम नाम

पूरे जनवरी माह चलेगा श्री राम नाम जप महायज्ञ


 हरिद्वार। आज श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में बिल्केश्वर रोड स्थित श्री यज्ञेश्वर धाम आश्रम में संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 7जनवरी को संस्था द्वारा गोद लिए गए ऋषिकुल स्थित श्री राम घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। और पूरे जनवरी माह में संस्था से जुड़े व देश विदेश में फैले रामभक्तों से 51 लाख करोड़ राम नाम लेखन करवाकर अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में लगवाया जायेगा। संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी आत्मयोगी देवजी महाराज ने कहा कि हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का समय है कि हमारी 500 सालों की तपस्या पूरी होती नजर आ रही है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर अपना भव्य और दिव्य स्वरूप लेने जा रहा है। जिसमें श्री राम नाम लेखन में अग्रणी संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति से पिछले 35वर्षों से जुड़े लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है। लोग राम नाम लेखन करें और उनका लिखा हुआ राम नाम धन भगवान के श्री चरणों में अर्पित हो सके। जिसके लिए संस्था द्वारा 22जनवरी को हरिद्वार में एक भव्य आयोजन किया जायेगा। श्री यज्ञेश्वर धाम में श्रीराम जी की मूर्ति स्थापना की जायेगी। संस्था के अध्यक्ष पण्डित सुमित तिवारी ने बताया कि हमने संस्था के सभी लोगों से अनुरोध किया है। कि जनवरी के पूरे माह श्री राम नाम जप महायज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं 1 महीने में व 51लाख करोड़ राम नाम लिखकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करें। उन्होंने कहा कि इस लिखे हुए राम नाम को अयोध्या जाकर भगवान श्री राम को अर्पण किया जायेगा। जिससे लोगों के दिलों में भगवान श्री राम के प्रति जो अटूट प्रेम है वो और भी प्रगाढ़ हो सके। संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने बताया कि संस्था के जनवरी माह में कुछ प्रोगाम तैयार हुए है। जिनको अपने संस्था द्वारा क्रियान्वित किया जायेगा। 7 जनवरी को ऋषिकुल स्थित श्री राम घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। 10जनवरी को सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जायेंगे। तथा 22जनवरी को आश्रम में लगभग एक हजार लोगों के साथ श्रीराम मूर्ति स्थापना का भव्य कार्यक्रम किया जायेगा।इस अवसर पर अलोक शर्मा,डॉ.विशाल गर्ग,अमित सैनी,सुखबीर सिंह, आशीष चौधरी ,जोगेंद्र सिंह मावी,करन पंडित,वीर गुर्जर,नरेंद्र सैनी,कुणाल त्यागी, विकास यादव ऋतिक त्यागी ,कुलदीप त्यागी, प्रेम प्रकाश, रोहित वर्मा,विश्वास सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।