Skip to main content

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ब्रह्मलीन श्रीमहंत चेतनानंद गिरी का 53वां निर्वाणोत्सव

परम तपस्वी व विरक्त संत थे स्वामी चेतनानंद गिरि-रामानंद गिरि


 हरिद्वार। सन्यास रोड़ कनखल स्थित श्री चेतनानंद गिरि आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन श्रीमहंत चेतनानंद गिरि महाराज का 53वां निर्वाणोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संतों, महंतों व भक्तों ने भाग लिया और श्रीमहंत चेतनानंद गिरि महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत रामानंद गिरि व उपमहंत कृष्णानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित निर्वाणोत्सव का शुभारम्भ गणेश पूजन व अखण्ड श्री रामचरित मानस के पाठ से हुआ। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए महंत रविदेव शास्त्री महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी चेतनानंद गिरि महाराज को तपस्वी संत बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से स्वामी चेतनानंद गिरि महाराज ने लोक कल्याण व परमात्म प्राप्ति के लिए अपना जीवन समर्पित किया वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। स्वामी चेतनानंद गिरि महाराज को कई सिद्धियां प्राप्त थी। अपने तपोबल के कारण उन्होंने लोगों का कल्याण किया। स्वामी योगेन्द्रानंद शास्त्री महाराज ने कहा कि स्वामी चेतनानंद गिरि महाराज अनन्य उपासक थे। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए चेतनानंद गिरि आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रामानंद गिरि महाराज ने कहा कि दादा गुरु परम तपस्वी व विरक्त संत थे। उनकी शरण में जो भी आया, वह कुछ न कुछ अवश्य लेकर गया, किन्तु उन्होंने कभी भी किसी से किसी भी प्रकार की याचना नहीं की। संन्यास के पश्चात उत्तरकाशी की कंदराओं में तपस्या करने गए दादा गुरु अपने गुरु स्वामी गिरिशानंद गिरि महाराज के आदेश से पुनः हरिद्वार लौटे और आश्रम की स्थापना कर लोक कल्याण का कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वामी चेतनानंद गिरी हमेशा गौ, ब्राह्मण व नर सेवा में तत्पर रहते थे। उन्हीं का पुण्य प्रताप है कि आज आश्रम उन्नति की ओर अग्रसर है तथा उनके द्वारा स्थापित सेवा के प्रकल्प आज भी जारी है। समारोह का संचालन करते हुए आश्रम के स्वामी कृष्णानंद गिरि महाराज ने कहा कि जो मार्ग गुरु परम्परा से उन्हें दिखाया है,उसी मार्ग को वे अनुसरण कर रहे हैं। दादा गुरु स्वामी चेतनानंद गिरि महाराज की भांति तपस्वी संतों की परम्परा आश्रम में चली आ रही है। आगामी 22 जनवरी का दिन भी सभी सनातनियों के लिए सौभाग्य का दिन है। इस दिन भगवान श्रीराम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उन्होंने सभी से 22जनवरी को उत्सव मनाने की अपील की। इस अवसर पर सूर्य मोहन गिरि महाराज,हरि शंकर गिरि,स्वामी कमलानंद ,मनोहर लाल,रविंद्र ग्रोवर,मुकेश गावा,दिनेश चुग,मुकेश सुखीजा,श्याम लाल ग्रोवर,जैकी ग्रोवर, मोहन लाल चुग,विजेंद्र चुग,योगेश चुग,राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।