Skip to main content

उपभोक्ताओं को अवैध कालोनियों के जाल में फंसने से बचाने के लिए एचआरडीए ने शुरू किया जागरूकता अभियान


 हरिद्वार। यदि आप अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए प्लॉट खरीदने जा रहे हैं, तो पहले प्रोपर्टी डीलर या कॉलोनाइजर से पूछिए कि क्या उनकी कॉलोनी हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण से नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं। अगर है तो एचआरडीए से पास नक्शे और आवश्यक दस्तावेजों की जांच पड़ताल भी जरुर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अवैध कॉलोनियों के मकड़जाल में फंसकर अपने जीवन भर की जमापूंजी फंसा सकते हैं। अवैध कॉलोनियों में पानी, सीवर, पार्क, अच्छी चौड़ी सड़कों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है और इन सबके बिना अपका जीवन नारकीय हो सकता है। यही नहीं अवैध कॉलोनी में मकान बनाने पर आपका नक्शा भी पास नहीं हो पाएगा और आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  इन सभी समस्याओं से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण ने जागरुकता अभियान की शुरुआत की है। ताकि उपभोक्ता अवैध कॉलोनियों के मकड़जाल से बच पाएं।  हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण के वीसी अंशुल सिंह ने बताया कि हरिद्वार में कई कॉलोनाइजर एचआरडीए से कॉलोनी स्वीकृत नहीं कराते हैं और उपभोक्ताओं को प्लॉट बचेना शुरु कर देते हैं। ये कॉलोनी अवैध होती है और इनमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है। एचआरडीए लगातार इस तरह की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियों को सील किया गया है। कई कॉलोनाइजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को भी अमल में लाया गया है। उपभोक्ता कई बार जानकारी के अभाव में या फिर अन्य कारणों से इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद लेते हैं। अवैध कॉलोनी सील होने पर उपभोक्ता कोई निर्माण भी नहीं कर सकते हैं और ना ही उनका नक्शा पास होता है। ऐसे में प्लॉट खरीदने वाले उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एचआरडीए सभी लोगों से अपील करता है कि प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी के एचआरडीए द्वारा स्वीकृत होने या ना होने की जानकारी अच्छे से जुटा लें। कई बार कॉलोनाइजर उपभोक्ताओं को गलत जानकारी भी मुहैया करा देते हैं। ऐसे में प्लॉट खरीदने वाले संबंधित कॉलोनी के बारे में हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण के कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के मकड़जाल में फंसकर उपभोक्ता परेशान हो जाते हैं। कई अवैध कॉलोनी ऐसी हैं जहां आज तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और कॉलोनाइजर प्रोपर्टी बेचकर निकल गए। लेकिन वहां रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी वैध या या अवैध इसके बारे में जानकारी जरुर जुटानी चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।