हरिद्वार। सीनियर सिटीजन वेलफेयर काउंसिल हरिद्वार की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार उपाध्यक्ष दो संगठन मंत्री कोषाध्यक्ष सहित संरक्षकों और अन्य को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया। सोमवार को शंकर निवास हरिद्वार में सीनियर सिटीजंस वेलफेयर काउंसिल की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमरीश रस्तोगी ने की संचालन महामंत्री सुभाष कपिल ने किया। बैठक में महामंत्री गोपाल कृष्ण बडोला ने प्रस्तावित कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 04उपाध्यक्ष,02 संगठन मंत्री,कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी सहित 06 संरक्षक बनाए। अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही इसका पंजीकरण कराया जाएगा। तेज प्रकाश साहू ने सामाजिक क्षेत्र सक्रिय लोगों को जोड़ने की बात कही। चोखेलाल ने सरकार द्वारा सीनियर सिटीजंस के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के प्रयास करने को कहा। नव विस्तारित कार्यकारिणी विस्तार में संरक्षक मण्डल विरेन्द्र तिवारी,गुलशन नैय्यर,बृजभूषण विद्यार्थी,देशबन्धु बाली,मुकेश त्यागी तथा ,शम्भू नाथ के अलावा अध्यक्ष अम्बरीष रस्तोगी, महामन्त्री पण्डित गोपाल कृष्ण बडोला,सुभाष कपिल ,उपाध्यक्ष नरेन्द्र दीक्षित कमल सेठ,श्रवण कुमार गुप्ता,विजय बंसल तथा संगठन मन्त्री तेज प्रकाश साहू चोखे लाल के अलावावत्र कोषाध्यक्ष एड .राकेश गुप्ता के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य हरदीप सिंह, महेश दास, मुकेश भार्गव जोगेन्द्र अरोड़ा को मनोनीत किया गया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment