Skip to main content

हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है-डॉ.निशंक

 


हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर स्वामी विवेकानंद जयंती पर गोष्ठी एवं लोकसभा हरिद्वार मे जिले की पांचो विधानसभा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा पुन्ज रहा है। भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। अपने विचारों से लोगों की सोच बदलने वाले स्वामी विवेकानंद को हम सब नमन करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा लेते हैं। लोकसभा विस्तारक राजेंद्र व्यास ने सभी जिला पदाधिकारियो,मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियो की परिचयात्मक बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में जूट जाने का आवाहन करते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त कर चुनाव में काम करने का आहवान किया। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि आगामी 14 से 22 जनवरी के मध्य जिले के प्रत्येक मंडल में स्थित मठ,मंदिरो पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा,जिसमें आप सभी प्रतिभाग कर अग्रणीय भूमिका निभाएं। आगामी 22जनवरी को होने जा रही राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन निकटतम मंदिरों में पूजा पाठ कर अपने-अपने घरों में दीप जलाकर कर दीपावली उत्सव मनाएं। इस अवसर पर आशु चौधरी,आशुतोष शर्मा,विधानसभा विस्तारक राजीव गुप्ता ,चंडी प्रसाद कुकरेती,प्रमोद मिश्रा,शांति कोठारी,गोपाल सिंह पुंडीर,विकास तिवारी,रश्मि चौहान ,लव शर्मा,डॉ जयपाल सिंह चौहान ,आभा शर्मा,नेत्रपाल चौहान,मोहित वर्मा,नकली राम सैनी, रजनी वर्मा,अरूण शर्मा,अरुण आर्या,मनोज शर्मा,गौरव पुंडीर,डॉ प्रदीप कुमार,मनीष चौधरी,एजाज हसन,नागेंद्र राणा,कैलाश भंडारी,तरुण नायर,राजेश शर्मा,हीरा सिंह बिष्ट,अमित राज,सीमा चौहान जितेंद्र सैनी,प्रमोद शर्मा,राजीव भट्ट,राजकुमार चौहान,वीरेंद्र बोरी,कमला जोशी, धर्मेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।