Skip to main content

तीर्थनगरी में हिंदी साहित्य, सामाजिक पत्रकारिता के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगा

 


हरिद्वार। विगत रात्रि भीमगोड़ा क्षेत्र के श्री कृष्ण कृपा धाम में श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान द्वारा सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द गिरि, महामंडलेश्वर गर्व गिरि, गुरु सिमरन सिंह एवं श्रवण सेवा शोध संस्थान के संस्थापक सचिव डॉ. अशोक गिरि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रो. नंदकिशोर ढोडियाल अरुण को हिंदी सेवा, अनिरुद्ध भाटी को पत्रकारिता, आशीष कुमार झा को समाज सेवा, नरेश गिरि को स्वच्छता, अनिकेत गिरि को गौ सेवा के लिए अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अरुण पाठक, संचालन डॉ. सुशील त्यागी ने किया। कवि सम्मेलन में डॉ. मनोरमा ढोंढियाल,डॉ. मीरा भारद्वाज,डॉ.अर्चना वालिया,श्री चंद्र प्रकाश नैथानी, रोशन बलोनी, दीनदयाल दीक्षित, लक्ष्मी डबराल, डॉ. वीना वशिष्ठ ने काव्य पाठ की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान सामाजिक क्षेत्र में साहित्य को संजोकर तीर्थनगरी में हिंदी साहित्य, सामाजिक पत्रकारिता के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास, सामाजिक पत्रकारिता हिंदी साहित्य में डॉ. अशोक गिरि युवाओं का अच्छा मार्गदर्शन देकर युवा पीढ़ी को हिंदी साहित्य की ओर आकर्षित करने व भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए प्रयास करेगे। इस मौके पर महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि समाज को श्रवण सेवा शोध संस्थान द्वारा एक नई दिशा प्रदान की जा रही है जो तीर्थनगरी की आने वाली पीढ़ी को धार्मिक हिंदी सेवा की ओर आकर्षित करेगी। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अन्थवाल ने कहा कि हमें समाज में सेवानिवृत और जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक कार्यक्रम कराकर भारतीय संस्कृति का संवर्धन करना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कार के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। इस मौके पर सरस्वती वन्दना वैष्णवी झा, स्वागत गीत डॉ. विजय कुमार त्यागी, सांस्कृतिक प्रस्तुति सारांश, देवांश और रेयांश (समारोह के संयोजक डॉ. अशोक गिरि के पौत्र) ने प्रस्तुत की। इस दौरान महंत प्रणवानंद, महंत केशवानंद,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,निर्वतमान मेयर अनीता शर्मा,पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी, प्रो.नंदकिशोर ढोढियाल, अरुण गिरि, राजीव अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह,विद्यासगर त्यागी,आशीष कुमार,राजीव सुंदरियाल,विनोद शर्मा, बलराम गिरि, शत्रुध्न गिरि, मधुकांत गिरि, मनोज गिरि, पार्षद महावीर वशिष्ठ,अनिल वशिष्ठ,प्रमोद गिरि, संदीप गिरी,प्रदीप गिरी, चांद गिरी, नीरज गिरी, पंकज गिरी, सोमदत्त गिरी, ऋषभ पंत गिरी, अखिलेश गिरी,पूर्व पार्षद अशोक शर्मा,विपिन शर्मा,देव शर्मा,पवन शर्मा,मांधता गिरि समेत सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोस्वामी गगन दीप दत्त ने किया। संस्थान के संस्थापक सचिव डॉ. अशोक गिरि ने शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर आभार जताया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।