Skip to main content

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

 स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श- निशंक

मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चल रहा है-स्वामी दयामूर्त्यानन्द 

हरिद्वार । रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल हरिद्वार और रामकृष्ण सेवा आश्रम समिति रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र,सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक,एम्स ऋषिकेश की डायरेक्टर डॉक्टर मीनू सिंह और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी दयामूर्त्यानन्द महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को अपनी बातों से झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने पूरे विश्व में भारत की उत्कृष्ट छवि को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत एक युवा देश है और स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श हैं। हम सबको स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपना उद्देश्य पुराना पहले तब तक हमें निरंतर अपने निर्धारित रास्ते पर चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और हमारे छात्र-छात्राओं और युवा पीढ़ी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। अतिथियों का स्वागत करते हुए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के सचिव स्वामी दयामूर्त्यानन्द महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का नर सेवा नारायण सेवा का ध्येय वाक्य हम सबके लिए प्रेरणादायी है। और मिशन उनके बताए मार्ग पर चलकर मानव सेवा के कार्य में लगा है। कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद और ऋषिकेश के 20कॉलेज के चुने हुए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।स्वामी मोहनानंद ने रामकृष्ण मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मदरहुड यूनिवर्सिटी,हरिद्वार यूनिवर्सिटी,मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद,तक्षशिला इंटर कॉलेज बहादराबाद,बाल विद्या मंदिर,सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2,स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रुड़की,दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के बच्चों ने अपने-अपने पारितोषिक और प्रमाण पत्र अतिथियों से प्राप्त किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सूर्य नमस्कार एवं योग के आसन का प्रदर्शन किया।गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी में विभिन्न कॉलेज और विद्यालयों के बच्चों ने पिछले सप्ताह प्रतिभाग किया था उनमें से प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पाने वाले और उनके शिक्षकों को आज सम्मानित भी किया गया। रामकृष्ण सेवा आश्रम समिति रुड़की से डॉ राजकुमार उपाध्याय, पुनीत चौधरी, बृजमोहन सैनी और समिति के सदस्यों और संतों ने सभी बच्चों को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के परिसर का भ्रमण कराया और यहां चल रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्वामी देवाड्यानंद महाराज, स्वामी जगदीश महाराज,स्वामी कमलाकांतानंद महाराज, स्वामी एकाश्रयानंद महाराज, स्वामी श्रीमोहनानंद महाराज,मिशन की नर्सिंग डायरेक्टर मिनी योहानन्न,लेखिका डॉ राधिका नागरथ,समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, ग्रीन मैन विजय बघेल,मदरहुड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरेंद्र शर्माना,मनु शिवपुरी,गोकुल सिंह आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।