Skip to main content

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महानिर्वाणी अखाड़े पहुुंचकर लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद


 हरिद्वार। हरिद्वार आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव निश्चित रूप से सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान दे रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता के हितों के लिए उनके द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम के मंदिर निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हुए भगवान राम के मंदिर का निर्माण भव्य दिव्य रूप से कराकर सनातन प्रेमियों को उपहार प्रदान कर रहे हैं। जिसके लिए देश की जनता उनका कोटि कोटि आभार जता रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि संतों के जप तप व प्रताप से ही राष्ट्र की एकता अखण्डता मजबूत होती है। संतों के सानिध्य में भक्तों का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव देश की जनता का मार्गदर्शन करने में अपनी सहभागिता निभा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में देश दुनिया के भक्त मां गंगा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। सनातन संस्कृति को विदेशों तक ख्याति दिलाने में संतों की अहम भूमिका है। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि डा.मोहन यादव युवा व ऊर्जावान कुशल प्रशासक के रूप में मध्य प्रद्रेश का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरते हुए वे जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे। हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस दौरान संतों का आशीर्वाद लिया और कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण की खुशी का नजारा देशवासियों में साफतौर पर देखा जा सकता है। भगवान राम के भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो रही है।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।