Skip to main content

नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयन्ती पर वेबिनार कर उन्हें स्मरण किया गया

 हरिद्वार। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया हरिद्वार चैप्टर द्वारा नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयन्ती पर वेबिनार कर उन्हें स्मरण किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष इंजी.मधुसूदन अग्रवाल‘आर्य‘ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक थे। नेताजी ने ही आजाद हिंदी फौज का गठन किया था। ऐसे महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी सदियों में एक बार ही जन्म लेते हैं। बोस की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति योगदान का सम्मान करने के लिए 23जनवरी उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक ऐसा नाम है,जिसका जिक्र मात्र से ही देशभक्ति से ओतप्रोत हो जायेंग। सुभाष चंद्र बोस देश के हर नौजवान युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन्होंने भारत को न केवल राजनीतिक्ति क्षेत्र में ऊपर उठाया है,बल्कि भारत जो की कई वर्षो से अंग्रेजी हुकुमत की गुलाम बनी हुई थी। उसे अंग्रेजो से आजाद कराने में कई सारे योगदान और कार्य किए है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजो से लड़ने के लिए जापान की सहायता से “आजाद हिन्द फौज का गठन किया था”। चैप्टर के सचिव अरुण कुमार पाठक ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस स्वामी विवेकानंद के विचार से काफी प्रभावित हुए थे और इसी कारण इन्होंने स्वामी विवेकानंद को अपना आध्यात्मिक गुरु मान लिया था। गांधी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन में सुभाष घई बोस ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था। देश की रक्षा और देश के खातिर ये कई बार जेल भी गए है। संयुक्त सचिव राकेश अरोड़ा ने कहा कि यह एक महान नेता थे। एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने भारत देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिए हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति थे। जिन्होंने सदैव सत्य का साथ दिया और अपने देश से निस्वार्थ प्रेम किया है। इन्हें एक यूथ लीडर के नाम से जाना जाता था। डॉ पवन सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने सभी को यह उपदेश दिया था कि कैसे हमें हमारे देश के प्रति अपने मन में प्रेम की भावना रखनी चाहिए। रेखा नेगी ने कहा कि नेताजी का नाम मात्र भारतीयों के दिलों में स्वतंत्रता की आग जला देता है। उनका जीवन,दुस्साहसी विद्रोह,अटूट दृढ़ विश्वास और परंपराओं को चुनौती देने वाली स्वतंत्रता की खोज की एक मनोरम कथा समान है,जो दुनिया के कई महाद्वीपों में गूंजती रहती है। वेबिनार में विभिन्न प्रान्तों से सोसाइटी के सदस्य जुड़े जिसमे डॉ.सुनील बत्रा,मयंक पोखरियाल,सर्वेश कुमार गुप्ता,हेमंत सिंह नेगी,सुनील त्रिपाठी,डॉ.महेंद्र आहूजा,शहनवाज खा, राजीव राय,सुरेश चन्द्र गुप्ता,नीलम रावत,विनोद कुमार मित्तल,डॉक्टर अरुण पाठक,एडवोकेट प्रशांत राजपूत,नरेश मोहन,विश्वास सक्सेना,अन्नपूर्णा बंधुनी,अविनाश चंद्र,अशोक राघव,विमल कुमार गर्ग,नूपुर पाल,नीलम रावत,साधना रावत,प्रीति जोशी,डॉ.मनीषा दीक्षित एवं विभिन्न प्रान्तों से जुड़े अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।