Skip to main content

राम लला के अभिषेक के लिए गंगा जल लेकर जूना अखाड़े के नागा सन्यासियों का जत्था रवाना

 


हरिद्वार। अयोध्या में श्रीराम लला के अभिषेक के लिए जूना अखाड़े के नागा संन्यासियों का जत्था हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर और उत्तराखंड के समस्त तीर्थो के पवित्र जल तथा हरकी पैड़ी से गंगा जल कलश लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार सवेरे जय श्री राम, हर हर महादेव के जय घोष के साथ नागा संन्यासी श्री आनंद भैरव व हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माया देवी की पूजा अर्चना कर अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, मुख्य पुजारी श्रीमंहत सुरेशानंद सरस्वती के नेतृत्व में हरकी पैड़ी पहुंचे और मां गंगा की पूजा अर्चना व दुग्धाभिषेक कर कलश में गंगाजल भरा। इस दौरान नागा सन्यासियों ने उत्तराखंड के समस्त तीर्थों से लाये गए जल से पूरित कलश का भी पूजन किया। हरकी पैड़ी से पवित्र जल कलश लेकर नागा सन्यासी दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर कनखल पहुंचे तथा भगवान शिव का अभिषेक कर राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरी गिरी महाराज ने बताया कि जूना अखाड़े ने अयोध्या में 5 अगस्त 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ जूना अखाड़े के अयोध्या स्थित दत्त अखाड़े में भी राम मंदिर की स्थापना का संकल्प लेते हुए भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया था। भूमि पूजन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, योग ऋषि बाबा रामदेव तथा परमहंस युग पुरुष परमानंद महाराज द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही दत्त अखाड़े में श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए 2 जनवरी से विभिन्न धार्मिक समारोह का आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें शिव पुराण, भागवत पुराण, सुंदरकांड, दुर्गा सप्तशती व कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम 22 जनवरी तक लगातार चलते रहेंगे। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी ने बताया कि श्रीमंहत हरि गिरि महाराज के निर्देश पर इस बार उत्तराखंड की पवित्र छड़ी यात्रा के दौरान सभी तीर्थ और पवित्र नदियों का जल श्रीराम लला के अभिषेक के लिए लाया गया है। श्रीमहंत हरी गिरी महाराज ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरे देश में स्थित जूना अखाड़े के मठ मंदिरों को फूलों व दीपों से सजाने, विशेष पूजा अर्चना करने तथा विभिन्न धार्मिक समारोह आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्थानों पर लंगर भी आयोजित किया जा रहे हैं अयोध्या रवाना हुए नागा संन्यासियों के जत्थे में श्रीमंहत केदार पुरी, श्रीमंहत शैलेंद्र गिरी,श्रीमहंत मनोज गिरी, थानापति महंत महाकाल गिरि,महंत हीरा भारती,महंत भीष्म पुरी,महंत राजगिरी,महंत शिव नारायण गिरि,महंत रतन गिरी, महंत मुन्ना गिरी, महंत अरविंदानंद गिरि, महंत गंगा गिरि महंत रतन गिरी, महंत विक्रम गिरी, महंत शिवरात्रि गिरी तथा महंत रामानंद गिरी सहित कई नागा सन्यासी शामिल हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।