Skip to main content

जय श्रीराम के जयघोष के साथ शांतिकुंज दल मुंबई रवाना


 हरिद्वार। 21 से 25 फरवरी के बीच आयोजित होने वाले मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के लिए शांतिकुंज से उच्च स्तरीय एक दल रवाना हुआ। दल अपने साथ यज्ञशाला,निर्माण,प्रदर्शनी आदि से संबंधित सामान लेकर वीडियो रथ सहित सात बड़ी गाड़ियों में रवाना हुआ। दल को अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ.प्रणव पण्ड्या एवं व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। यह दल अपनी यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड,उप्र,हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के क्षेत्रों में जनजागरण करते हुए जायेगा। इस अवसर पर डॉ पण्ड्या ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या मे प्रभुश्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इसके एक माह के बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में मायानगरी मुंबई में अश्वमेध महायज्ञ निर्धारित है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान से मायानगरी के निवासियों के विचारों में शुद्धता आयेगी। यहाँ से निकलने वाले प्रत्येक विचार सनातन संस्कृति, भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत होगी, जो युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि देश विदेश से तीन लाख से अधिक लोग इस महायज्ञ में भागीदारी के लिए पहुँच रहे हैं। व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान 1008 कुण्डीय महायज्ञ होगा। वैदिक पद्धति से निःशुल्क संस्कार सम्पन्न कराये जायेंगे। साथ ही विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। दल में परमानंद द्विवेदी, जमुना विश्वकर्मा, कामता प्रसाद साहू के नेतृत्व में 36 सदस्य शामिल हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।