Skip to main content

पूरा देश भगवान श्री राम के स्वागत का उत्सव मना रहा है-कमल खड़का

 


हरिद्वार। गिरवर नाथ जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का के संयोजन में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में गंगा में दीपदान करने का क्रम लगातार जारी है। राम भक्त उमंग उल्लास के साथ गंगा में दीपदान कर रहे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि पूरे देश में राम उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। पूरा देश भगवान श्री राम के स्वागत का उत्सव मना रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार भी राममय हो चुकी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में राम भक्त हर्ष के साथ दीपदान में हिस्सा ले रहे हैं और अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। कमल खड़का ने कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य हैं। उनके नाम के जप मात्र से ही मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि 500वर्षों की तपस्या के बाद राम भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने जा रही है। राम भक्तों ने लंबा संघर्ष किया। मंदिर बनने से समस्त देशवासी खुश है। भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम राज्य का सपना पूर्ण होने वाला है। मनोज गर्ग ने ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का द्वारा चलाए जा रहे दीपदान की सराहना की। समाजसेवी नरेश बेदी एवं सुजाता बेदी ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के रोम रोम में प्रभु श्रीराम बसते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्श का अनुसरण कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा एवं सन्नी वर्मा ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को अपना कर समाज को सच्ची राह पर चलना चाहिए। सचिव हरमीत वर्मा एवं नितिन श्रोत्रिय ने कहा कि 22जनवरी तक गंगा में दीपदान का क्रम लगातार जारी रहेगा। राम भक्त प्रभु श्रीराम का गुणगान करते रहेंगे। बड़ी संख्या में राम भक्तों ने दीपदान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सपना खड़का,मोनिका यादव ,महेश बेदी,सुजाता बेदी,नरेश बेदी,रानी राजपूत,गीता देवी,प्रकाश रुवाली,राजबहादुर श्रीवास्तव ,मनोज शर्मा,सचिन राजपूत,विक्रांत यादव,रज्जो देवी,सुरेंद्र ठाकुर,मंगल वर्मा,निखिल ठाकुर,तुषार शर्मा,सौरभ शर्मा,राजा पंडित,राकेश,रामप्रसाद शर्मा,अमन सैनी,शोभित कश्यप,बॉबी,कृष्णा ,खुशी, अंश आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।