Skip to main content

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के नेतृत्व में अयोध्या के लिए रवाना हुई कलश यात्रा


 हरिद्वार। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए लेकर गंगा जल कलश यात्रा मंगलवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर से अयोध्या के लिए रवाना हुई। इससे पहले स्वरांजलि कार्यक्रम में भगवान राम के भजन प्रस्तुत किए गए। कलश यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य रूप से स्वागत किया गया। कलश यात्रा चरण पादुका मंदिर से तुलसी चौक, शिवमूर्ति चौक, वाल्मीकि चौक, चंडी चौक होते हुए मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। यात्रा बरेली होते हुए 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम जन जन के आराध्य हैं। कई सौ साल की कड़ी मेहनत के बाद राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उन्होंने बताया कि हरकी पैड़ी, यमुनोत्री, गंगोत्री और सरयू के बागेश्वर धाम से लाए गए गंगाजल को कलश यात्रा के रूप में अयोध्या लेकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पवित्र गंगा जल से भगवान श्रीराम को स्नान कराया जाएगा। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के दिव्य और भव्य मंदिर के निर्माण के लिए संत समाज ने बड़ा आंदोलन चलाया। समय-समय पर पुरजोर तरीके से इसकी मांग उठाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के चलते श्रीराम मंदिर का निर्माण हो पाया है। महंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया है। प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए संत समाज और कार सेवकों के बलिदानोें के पश्चात 500वर्षों बाद मंदिर का निर्माण संभव हो सका और प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस दौरान स्वामी नागेंद्र महाराज,अमेरिका से आए स्वामी विपनानंद महाराज,महंत दर्शन भारती ,भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि,महंत रविपुरी,दिगंबर राजगिरी, दिगंबर रघुवन,एसडीएम अजय वीर सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवांठा,शहर कोतवाल भावना केंथोला,एसएमजेएन कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य आरके शर्मा, प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, भोला शर्मा, मनोज मंत्री,प्रतीक सूरी, सुंदर राठौर, टीना टुटेजा आदि मौजूद रहे। शिवमूर्ति चौक पर गरीबदासीय आश्रम के महंत रविदेव शास्त्री और पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत राघवेंद्र दास के नेतृत्व में साधु संतों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।