Skip to main content

व्यापारियों ने मनायी छोटी दीवाली

 


हरिद्वार। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री योग अनुभव आश्रम में भजन कीर्तन और दीपोत्सव के साथ छोटी दीवाली मनायी गयी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने इस पावन अवसर पर सुनील सेठी ने कहा कि सोमवार को महानगर कार्यालय के बाहर प्राण प्रतिष्ठा के मूहर्त के समयानुसार पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा और शाम को भजन कीर्तन और आतिशबाजी कर बड़ी दीपावली मनायी जाएगी। प्रभु राम के आगमन पर बाजारों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। राम लला के मंदिर में विराजमान होने के पावन अवसर के साक्षी बन कर नए भारत की नींव रखने वाले देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होंगे। पूरे देश में जश्न के माहौल में हर घर और प्रतिष्ठान को दीपों से सजा कर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया जाएगा। सुनील सेठी ने कहा कि सभी को दीप और प्रसाद वितरित कर इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए प्रेरित करेंगे। यह सुअवसर कई पीढ़ियों बाद प्राप्त हुआ है। जो सभी के लिए एक बड़ा सौभाग्य है। इस अवसर पर स्वामी विश्वास पूरी महाराज, मुख्य संरक्षक डा.श्याम पुरी,डा.डीएन बत्रा,जिला मंत्री रवि बांगा,वरिष्ट समाजसेवी प्रमोद गिरी, खड़खड़ेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष विनेश शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, हरीश भट्ट निशा मल्होत्रा,शिप्पी भसीन,मनोज चौहान,अनिल कुमार,राकेश सिंह,नंदलाल कुमार, पवन पांडे,गौरव कुमार,राकेश कुमार,मनोज चौहान,लक्की सिंह,एसएन तिवारी,पवन पांडे, सोनू चौधरी,प्रेम राज सिंह,अनुज सिंह,राहुल शर्मा उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।