Skip to main content

धर्मयात्रा महासंघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

 


हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद से संबद्ध धर्मयात्रा महासंघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हरिद्वार के भागीरथी बिंदू पर आयोजित कार्यक्रम में हवन,पूजन व प्रभु संकीर्तन के साथ सैंकड़ों लोगों ने सामाजिक समरसता का प्रतीक खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। धर्मयात्रा महासंघ के स्थापना दिवस पर सम्बोधित करते हुए धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री डा.रजनीकांत शुक्ल ने कहा कि धर्मयात्रा महासंघ की स्थापना विश्व हिन्दू परिषद के तत्कालीन अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने हरिद्वार में ही की थी। मकर संक्रांति पर्व पर अस्तित्व में आए धर्मयात्रा महासंघ की वर्तमान में भारत के सभी प्रांतों में संगठन व शाखाएं हैं। भारत की आत्मा तीर्थों में वास करती है। तीर्थों का विकास भारत का विकास है, धर्मयात्रा महासंघ का यहीं ध्येय वाक्य है। संगठन केन्द्रीय और स्थानीय स्तर पर अनेक धार्मिक यात्राओं के साथ मानसरोवर व अमरनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए अनेकों व्यवस्थाएं जुटाता है। तीर्थों पर होने वाले आयोजन और विकास से तीर्थ पुरोहितो को जोड़ने के लिए धर्मयात्रा महासंघ ने तीर्थ पुरोहित महासंघ की स्थापना भी की है। धर्मयात्रा महांसंघ की मांग पर अनेक राज्य सरकारों ने पर्यटन मंत्रालय से अलग तीर्थाटन मंत्रालय भी बनाए हैं। कार्यक्रम में महासंघ के प्रांतीय महामंत्री डा.चन्द्रधर काला,स्वामी सदानंद वेदांताचार्य, अखण्ड भारत शक्तिपीठ ट्रस्ट केदारनाथ से साध्वी विचित्र रचना,रविन्द्र गोयल प्रदेश संरक्षक के साथ मनोज चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सामाजिक समरसता व धर्म जागरण के भाव से खिचड़ी भोज में सैंकड़ों लोगों के प्रसाद ग्रहण करने के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से स्वामी सत्य प्रकाश,भवानी राम उदासीन अखाड़ा फेरुपुर,महंत गंगादास,ललिता मिश्रा प्रांत उपाध्यक्षा,उपेंद्र गुप्ता प्रांत कोषाध्यक्ष,वीरसेन मानव प्रांत कार्यालय प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद,डा.उपेंद्र, यशपाल, राजीव भट्ट,अनिरुद्ध भाटी पार्षद, अनिल मिश्रा,अनिल वशिष्ठ, विदित, प्रकाश त्रिपाठी, हरिमोहन भारद्वाज,बृजभूषण विधार्थी,अनिल गुप्ता,सुषमा मिश्रा,जानकी,आशा गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं के अनेकों जनसामान्य लोग भी उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।