Skip to main content

विवेकानंद जयंती पर डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स के प्रशिक्षित युवाओं को किए प्रमाणपत्र वितरित

 


हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र हरिद्वार के अंतर्गत चलाए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में एल टी आई-लोक भारती से एन.एस.डी.सी के अंतर्गत निः शुल्क डाटा एंट्री ऑपरेटर जिसमे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 18वर्ष के ऊपर के 100छात्र एवं छात्राओं ने प्रशिक्षण मे भाग लिया। कोर्स पूर्ण होने के उपरांत स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स के सभी छात्रध्छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल समय अभाव के कारण अपने कार्यालय में ही विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। उपस्थित छात्र- छात्राओं को आशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनका मार्गदर्शन भी किया। शेष कार्यक्रम संस्था के प्रांगण में हुआ। जिसमे ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के महामंत्री पदम प्रकाश शर्मा,नेहरू युवा केंद्र के कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह घई सचिव सुखबीर सिंह,सदस्य डॉ हिमांशु द्विवेदी,अंजू द्विवेदी,सुरेश बड़गोती,अरुण शर्मा आदि ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में पायल मुखर्जी द्वारा राम आयेंगे पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। साथ ही कार्यक्रम केंद्र के प्रमुख अरुण शर्मा द्वारा बताया गया कि संस्था की अध्यक्ष दीपा जोशी के निर्देशानुसार उनके द्वारा वर्ष 2008 से अभी तक लगभग 1500-2000 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना,राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, आदि के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद उनके यहां के विद्यार्थी अलग अलग क्षेत्र जैसे बैंक,स्कूल, कम्पनी आदि में कार्यरत है और आगे भी युवा सशक्तिकरण हेतु कार्य किए जाते रहेंगे। प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कार्यक्रम में विभोर चौधरी,ट्रेनर कमलप्रीत कौर,शिवानी कौशिक, सोनम विश्नोई और नंदिनी झा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।